फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   On getting married, the young man's father was first made hostage in the house, then tied to a tree and beaten

प्रेम विवाह करने पर युवक के पिता को पहले घर में बनाया बंधक, फिर पेड़ से बांध कर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
On getting married, the young man's father was first made hostage in the house, then tied to a tree and beaten
प्रेम विवाह में युवक और युवती पक्ष के परिजनों में विवाद हो गया। आरोप है कि युवती पक्ष के लोगों ने पहले युवक के पिता को बंधक बनाया और फिर पेड़ से बांधकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से बंधे युवक के पिता को मुक्त कराया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर चार महिलाओं समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से महिला ने युवक के पिता और दो बेटों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर भी कार्रवाई करते हुए तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डमौली निवासी एक व्यक्ति ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे ने 26 अप्रैल को गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। उसके वापस आने पर गांव में उनकी बिरादरी की पंचायत हुई, जिसमें समझौता होने पर लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया, लेकिन लड़की पक्ष के लोग उनसे रंजिश रखने लगे। दो माह पहले वे आरोपी से डरकर परिवार समेत दूसरे गांव तारूवाला में रहने लगे। लेकिन जरूरत के अनुसार वह वहां से पशुओं के लिए तुड़ी भूसा ले आते थे। रविवार शाम करीब छह बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर तुड़ी लेने के लिए गांव में गया था। तभी आरोपी लड़की के पिता, ताऊ, चाचा, मां और भाइयों समेत आठ दस लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने उसे बाइक से नीचे उतारा और खींचते हुए अपने घर के अंदर ले गए। इसके बाद डंडों से उसकी जमकर पिटाई की। यही नहीं आरोपियों ने घर के आंगन में लगे तुन के पेड़ से बांधकर मारपीट की। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर आई और उसे पेड़ से खोलकर गाड़ी में बिठाया। छछरौली थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामले में चार महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम को छह बजे कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। इस दौरान आरोपी व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर उसकी सास व देवरानी मौके पर आई। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed