फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   On asking the woman for her wages, her son broke the arm with the rod

महिला से मजदूरी पूछने पर उसके बेटे ने रॉड से तोड़ी बाजू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
On asking the woman for her wages, her son broke the arm with the rod
हरियाणा-यूपी सीमा पर स्थित गांव घोड़ो पीपली में महिला से मजदूरी मांगने के बारे में पूछने पर उसके बेटे ने टापू माजरी निवासी गोविंदा से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने रॉड से वार कर उसकी बाजू तोड़ दी और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टापू माजरी निवासी गोविंदा ने बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने काम से सहारनपुर के गांव शाहजहांपुर गया था। दोपहर करीब एक बजे वह बाइक पर वहां से लौट रहा था। गांव घोड़ो पीपली के पास खेत में उसे कुछ मजदूर काम करते हुए मिले तो उसने अपनी बाइक रोक ली। सड़क किनारे खड़ी एक महिला से उसने मजदूरी के बारे में पूछा, क्योंकि वह भी मजदूरी करता है। लेकिन महिला उसे कोई जवाब दिए बिना ही वहां से चली गई। इसके बाद वह खेत में काम कर रहे मजदूरों के पास काम मांगने के लिए चला गया। कुछ ही देर में महिला का बेटा सहारनपुर के गांव बैगनी निवासी विकास हाथ में रॉड लेकर उसकी तरफ आया। आते ही आरोपी ने उसपर रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया और बेहोश होकर नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी ने उसकी बाइक पर भी रॉड से वारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी बाजू में फ्रैक्चर बताया। अस्पताल में उसे उपचार दिया गया। जांच अधिकारी एसआई भूपेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामले में आरोपी विकास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed