फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Omicron confirmed in three including the couple who returned from Netherlands

नीदरलैंड से लौटे दंपती समेत तीन में ओमिक्रॉन की पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Omicron confirmed in three including the couple who returned from Netherlands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में कोरोना के नए वैरिंएट ओमिक्रॉन के तीन मामले सामने आए हैं। 11 दिसंबर को नीदरलैंड से लौटे दंपती के सैंपल 18 दिसंबर को लिए गए थे, जिसे जांच के लिए दिल्ली लैब में भेजा गया था। साथ ही संपर्क में रहने के कारण युवक की बहन और अन्य परिजनों के भी सैंपल लिए गए थे। 26 दिसंबर को आई रिपोर्ट में दंपती के अलावा युवक की बहन में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।
जिले में एकबार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 12 है, लेकिन बीते रोज एक साथ ओमिक्रॉन के तीन मरीज मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। दूसरी ओर कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी भी प्रशासन के मुश्किलें बढ़ा रही है। सिविल सर्जन डा. विजय दहिया के अनुसार दिल्ली से आई रिपोर्ट में तीन कोरोना संक्रमितों में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि हो गई है। संक्रमितों को दस दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। इसके बाद दोबारा से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीमों को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

विदेश से लौटे 23 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नये साल से पहले जिले में ओमिक्रॉन के तीन मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसमें दो लोग विदेश से लौटे हैं, जबकि एक इन्हीं दोनों के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। यही नहीं अभी विदेश से लौटे 23 लोगों की रिपोर्ट लंबित है, जबकि कइयों की अभी सैंपलिंग होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 25 नवंबर के बाद 842 लोग विदेशों से लौटे हैं। इनमें 225 हाई रिस्क एवं 617 लो रिस्क एरिया से आए हैं। इनमें 155 यात्री ऐसे हैं जिनका आठ दिन क्वारंटीन का समय पूरा हो चुका है तथा 144 यात्रियों की सैंपलिंग हो चुकी है। इसमें 135 की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें 110 की नेगेटिव और दो पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित दंपती में ओमिक्रान की पुष्टि भी हो चुकी है। जबकि अभी 23 की रिपोर्ट आनी बाकी है, जो जल्द ही आ सकती है। जिले में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए
स्वास्थ्य विभाग ने जहां डाक्टरों की टीम को अलर्ट कर दिया है, वहीं प्रशासन की ओर से कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया जा रहा है।
रात 11 से सुबह पांच बजे तक लगा नाइट कर्फ्यू
प्रशासन की ओर से कोरोना और ओमिक्रॉन के खतरों को देखते हुए जिले में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है, जोकि रात के 11 से सुबह पांच बजे तक रहेगा। यह नियम 5 जनवरी 2022 तक लागू रहेंगे। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान इंडोर कार्यक्रम में अधिकतम 50 फीसदी के साथ 200 नागरिक तथा खुले स्थान पर 300 नागरिक ही एकत्रित हो सकते हैं।
एक जनवरी से जिले में नो मास्क नो सर्विस लागू होगा
इतना ही नहीं एक जनवरी 2022 से पूरी तरह वैक्सीनेटेड नागरिक ही सार्वजनिक स्थान तथा सरकारी कार्यालयों में प्रवेश पा सकेंगे। जिले में नो मास्क नो सर्विस के नियम को पूरी तरह से लागू किया जाएगा। यात्रा के दौरान या किसी सरकारी कार्यालय या किसी भी बाजार में बिना मास्क नागरिकों को कोई सेवा नहीं दी जाएगी। इतना ही रोडवेज विभाग को भी सख्त आदेश दे दिए गए हैं। बसों में एंट्री करने से पहले यात्री को मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों में भी शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखना होगा।

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन सजग है। महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत हिदायतों का सभी को पालन करना होगा। जिले में नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे तक लागू कर दिया गया है। यह नियम 5 जनवरी 2022 तक लागू रहेंगे। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ओमिक्रॉन के तीन केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग को भी पूरी तरह से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। - पार्थ गुप्ता, डीसी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed