फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Old man dies of Corona, 175 new cases in Yamuna nagar

कोरोना से वृद्ध की मौत, 175 नए केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Old man dies of Corona, 175 new cases in Yamuna nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोरोना संक्रमण लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। लगातार संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है। शनिवार को साढौरा के लाहरपुर निवासी 69 वर्षीय एक कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई। वृद्ध हाइपरटेंशन का बीमार था। कोरोना गाइडलाइन के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं कोरोना के 175 नए केस मिले हैं, जबकि 155 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अभी तक 11,107 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 9932 स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 का रिकवरी रेट भी 89.42 प्रतिशत हो गया है।
985 एक्टिव केस
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 985 एक्टिव केस हो गए हैं, जिनमें से 822 संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले के 46 एक्टिव मरीज दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि 112 संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती किया गया है। शनिवार को कोविड-19 जांच टीम द्वारा 508 सैंपल लिए गए। अभी तक कुल 2,60,282 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 2,45,502 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

इन जगहों पर मिले पॉजिटिव केस
पृथ्वी नगर, मधु कॉलोनी, गांव पाबनी, लालद्वारा से दो केस, राजा गार्डन, शिवपुरी ए, न्यू जैन नगर, कैनाल कॉलोनी, पुलिस लाइन, मॉडल टाउन से 10 केस, सेक्टर-18 जगाधरी से छह केस, पुराना हमीदा, शिव कॉलोनी से दो केस, बैंक कॉलोनी से सात केस, शिव नगर कैंप, आजाद नगर से चार केस, योगेश नगर, बसंत नगर, वीना नगर, गांव कनालसी, जम्मू कॉलोनी से तीन केस, मॉडल कॉलोनी, हनुमान गेट जगाधरी, गांव कमालपुर, हनुमान कॉलोनी, विशाल नगर से दो केस, आनंद मार्केट, गांव बिलासपुर से तीन केस, गांव मछरौली से दो केस, गांव मारवा खुर्द, गांव छौली, गांव दरियापुर, गांव छछरौली से तीन केस, रघुनाथपुरी, द्वारकापुरी, गांव जयधर, गांव मलिकपुर खादर, गांव शेरपुर, सेक्टर-17 जगाधरी से 15 केस, गांव तुगलपुर, गांव सरावां, गांव भूलखेड़ी, गांव सिकंदरा, इंद्रा गार्डन से दो केस, मायापुरी, गांव स्यालवा, नवाब नगर, खेड़ा मोहल्ला, जवाहर नगर से दो केस, रामपुरा कॉलोनी से दो केस, कमलपुरी, गांधी नगर से दो केस, संजय विहार, गांव मंधार, मालवीय नगर से दो केस, प्रोफेसर कॉलोनी से छह केस, फ्रेंड्स कॉलोनी, हरबंसपुरा, विकास नगर, ग्रीन पार्क से तीन केस, गांव शादीपुर, ज्योतिनगर से दो केस, गांव खेड़ा फार्म, गांव नालागढ़ का माजरा, गांव मैहलावाली से दो केस, श्रीनगर कॉलोनी, गांधी मार्ग से दो केस, जगाधरी, पुरानी अनाज मंडी, कांलिदी कॉलोनी, दुर्गा गार्डन, गांव कोटला, गुलाब पार्क, शास्त्री कॉलोनी, थापर कॉलोनी, योगेश नगर, छछरौली रोड से दो केस, गांव फतेहपुर, गांव जुब्बल, गांव नगला जागीर, इंद्रा कॉलोनी, गांव लाहडपुर, गीता कॉलोनी, तीर्थ नगर से दो केस, गांव पांसरा, गांव खुर्दी, रेलवे कॉलोनी, कैंप कॉलोनी, गांव बुडिया, गांव दयालपुरी, रूपनगर कॉलोनी, गुरुनानकपुरा से दो केस, गंगा नगर, बैंक कॉलोनी, विष्णु नगर से दो केस, गांव धनौरा, गांव जठलाना, छोटा बांस से दो केस, गांव राझेडी से दो केस, गांव दौलतपुर से दो केस व रादौर से 18 केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह में दोगुनी तेजी से बढ़ रहे हैं संक्रमित मरीज
यमुनानगर। कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रत्येक सप्ताह में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दोगुना होता जा रहा है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शनिवार को 175 केस मिले हैं। जबकि एक्टिव मरीजों 985 हो गए हैं। यही नहीं संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। मार्च माह से अब तक लगभग 43 मौतें हो चुकी हैं।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लोगों की सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो रही है। एक से 31 मार्च तक 1776 संक्रमित मिले हैं, जबकि अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक आंकड़ा 3567 पहुंच चुका है। पांच से 11 अप्रैल तक 1099 केस मिल चुके थे, जबकि 12 से 17 अप्रैल तक 1077 मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed