{"_id":"6680a3c9ef2487d6e6045d14","slug":"old-man-cleaning-outside-shops-crushed-by-truck-dies-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-121224-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दुकानों के बाहर सफाई कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दुकानों के बाहर सफाई कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौत
Sun, 30 Jun 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी के खारवन मोड स्थित मार्केट में दुकानों के बाहर साफ सफाई कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उधमगढ़ निवासी 64 वर्षीय मेहर चंद के रूप में हुई। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर ट्रक चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधमगढ़ गांव निवासी सुखदेव कुमार ने बताया कि उनके पिता मेहर चंद खारवन मोड स्थित मार्केट में सफाई का कार्य करते थे। सुबह उसके पिता मार्केट में सफाई करने के लिए साइकिल पर निकले थे। करीब सवा सात बजे जब उसके पिता मार्केट में दुकानों के बाहर झाडू से सफाई कर रहे थे। तभी बूड़िया चौक की ओर से तेज रफ्तार ट्रक आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सफाई कर रहे उसके पिता मेहर चंद को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गिर पड़े। ट्रक का पहिया उनकी टांगों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके पिता को अचेत हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।