{"_id":"62d868b15f54367f7b17039e","slug":"officers-involved-in-illegal-occupation-and-wrongdoing-will-be-punished-apart-from-action-a-case-will-also-be-registered-yamuna-nagar-news-knl1153060142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा करने व गलत काम में संलिप्त अधिकारी नपेंगे, कार्रवाई के अलावा केस भी होगा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा करने व गलत काम में संलिप्त अधिकारी नपेंगे, कार्रवाई के अलावा केस भी होगा दर्ज
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम हाउस की बैठक बुधवार को ग्रे-पेलिकन में मेयर मदन चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रस्तुत किए गए सभी 54 प्रस्ताव पास कर दिए गए। जिसमें 35 एजेंडे के और 19 प्रस्ताव मेयर की अनुमति से शामिल किए गए थे। बैठक में पास किए गए छह प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। जिसमें निगम प्रशासन की स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए तहसीलदार समेत 82 पद सृजित किए जाएंगे। बैठक में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा भी मौजूद रहे। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को वार्डों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
बाक्स
अवैध कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई
बैठक में अवैध कब्जों का मुद्दा उठा तो मेयर चौहान ने कहा कि अब जो अवैध कब्जा करेगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। साल 2013 में ससौली में तालाब की जमीन पर कब्जा कर एक पूर्व पार्षद ने अधिकारियों के साथ मिलकर रजिस्टरी तैयार करवा ली। इसमें चाहे तहसीलदार संलिप्त हों या फिर निगम में बैठने वाला कोई अधिकारी, संबंधित रजिस्टरी को रद्द करवा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। मेयर ने बताया कि हाल ही में आयुक्त ने एक फाइल में गड़बड़ी पकड़ी है। इस मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर को हटा दिया गया। लेकिन इस चेन में जो भी अधिकारी हैं उसे भी सस्पेंड किया जाए।
बाक्स
78 अवैध कॉलोनियों को अधिकृत करने का भेजा प्रस्ताव
बैठक में शहर की 78 कॉलोनियों को अधिकृत (वैध) कराने के प्रस्ताव को भी अनुमति दी गई। निगम एरिया में 150 कॉलोनियां ऐसी हैं जिनको वैध किया जाना है। इन कॉलोनियों में फिलहाल मूलभूत सुविधाओं की कमी है। दो साल पहले वैध हुई 69 कॉलोनियों में गलियां, अंडरग्राउंड नालियां और अन्य विकास कार्य शुरू करवा दिए गए है।
विज्ञापन
बाक्स
इन मुख्य प्रस्तावों को मिली हाउस में मंजूरी-
- जगाधरी के गुलाब नगर में 19.85 करोड़ रुपये व गधौली में 19.65 करोड़ रुपये से ऑटो मार्केट बनेगी।
- बूड़िया चौक से बलदेव ढाबा तक 114.35 लाख रुपये से सड़क का निर्माण होगा।
- 114 लाख रुपये से मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक तक व हुड्डा जिमखाना क्लब रोड पर डेकोरेटिव लाइट लगाई जाएगी।
- 160 लाख से रेलवे रोड पर अग्रसेन चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक और जगाधरी वर्कशॉप रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से कमानी चौक तक डेकोरेटिव लाइट लगाई जाएगी।
- पश्चिमी यमुना नहर के हमीदा हेड के किनारे गंदगी साफ कर वहां पार्क बनवाया जाएगा।
- वार्ड एक की लेबर कॉलोनी पार्क का सुंदरीकरण कर इसका नाम बदलकर राम राज्य पार्क किया जाएगा।
- सफाई कार्य को लेकर हर माह संबंधित सफाई निरीक्षक व ठेकेदार को पार्षद से एनओसी लेना अनिवार्य किया गया।
- शहर में हो रही आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर वार्ड एक में मुख्य प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
- वार्ड नंबर एक के सामुदायिक केंद्रों की रिपेयर और अधूरे निर्माण पूरे करने कराए जाएंगे।
- वार्ड 3 में गुरु गोविंद सिंह जी के नाम से जगाधरी पांवटा मार्ग पर मानकपुर में बनाए जाने वाले स्वागत द्वार का जल्द टेंडर लगाया जाएगा।
- वार्ड चार की प्रतापगढ़ कॉलोनी में सड़क निर्माण, सीवर व पीने की पाइप लाइन व ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराया जाएगा।
- वार्ड 6 के दर्शन नगर में पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा।
- वार्ड 7 के सेक्टर 17 में कम्युनिटी सेंटर हॉल जल्द बनाया जाएगा।
- वार्ड 9 के न्यू करतारपुरा की विभिन्न गलियों में सीवरेज की लाइन और पानी की पाइप लाइन बदली जाएगी। इसके बाद सड़क का निर्माण किया जाएगा।
- वार्ड 10 की यमुना विहार कॉलोनी में निगम की खाली पड़ी जगह में पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
- वार्ड 11 के मुंडा माजरा से लेकर चिट्टा मंदिर (बच्चा जीवी) तक नाले का निर्माण किया जाएगा।
- वार्ड 12 के गांव पांसरा में पूर्वी कम्युनिटी सेंटर व पश्चिमी कम्युनिटी सेंटर का नाम शहीद उधम सिंह व महर्षि कश्यप के नाम पर रखा जाए।
- वार्ड 12 के गांव पांसरा में आइपीएस बनाया जाएगा।
- वार्ड 13 में शहीद रॉकी पार्क का विकास व पार्क के नाम का बोर्ड लगाया जाएगा।