फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Oath taken to maintain unity and integrity of the country

Yamuna Nagar News: देश की एकता व अखंडता बनाए रखने की ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Oath taken to maintain unity and integrity of the country
करहेड़ा मॉडल टाउन के गीता मिडिल स्कूल  में प्रस्तुति देते प्रतिभागी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। करहेड़ा मॉडल टाउन स्थित गीता मिडिल स्कूल में शनिवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों व लघु नाटिका से सभी को देशभक्ति की भावना से भर दिया। कार्यक्रम के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन प्रेमपाल कांबोज ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। स्कूल प्रिंसिपल मास्टर मलखान सिंह लाल छप्पर ने विद्यार्थियों को संबोधित कर उन सभी शहीदों को नमन किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते प्राण न्योछावर कर दिए। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल पूजा रानी ने विद्यार्थियों व अध्यापकों को आजादी के संग्राम की वीरता भरी कहानियां सुनाकर सभी में देश प्रेम का जोश भर दिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों, अध्यापकों व अभिभावकों ने हाथ उठाकर कर शपथ ली कि सभी अपने भारत देश की एकता व अखंडता को बनाए रखेंगे और संकट के समय एक होकर देश की रक्षा करेंगे। तिरंगा यात्रा स्कूल प्रांगण से गांव की हर गली से निकाली गई, जो वापस स्कूल प्रांगण में समाप्त हुई। मौके पर कमलजीत कौर, कविता रानी, सुखबीर चंद, ममता रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed