{"_id":"632a1407e709dc4f8a7668a9","slug":"nuts-bolts-kept-being-stolen-no-one-was-aware-yamuna-nagar-news-knl121837229","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी होते रहे नट-बोल्ट किसी को नहीं लगी भनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी होते रहे नट-बोल्ट किसी को नहीं लगी भनक
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले सहारनपुर-पंचकूला-344 के पुल से चुराए गए नट बोल्ट का वजन करीब 11 क्विंटल है। चोरों ने इतने नट बोल्ट एक-दो दिन नहीं बल्कि एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर खोले होंगे। सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज प्रसून्न की तरफ से थाने में करीब 4500 नट बोल्ट चुराए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है।
मैनेजर के अनुसार एक नट बोल्ट का वजन करीब 250 ग्राम है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि नट चुराने वाले नशा करने युवक हो सकते हैं। लेकिन नीचे आवर्धन नहर बह रही है। जिसमें काफी मात्रा में 24 घंटे पानी बहता है। जरा सी चूक होने पर नहर में गिरने से जान भी जा सकती थी। ऐसे में नशा करने वाले युवकों के अलावा यह ऐसे गिरोह का भी काम हो सकता है जो इसमें पूरी तरह से माहिर हो। यह काम उत्तर प्रदेश प्रदेश में सक्रिय किसी चोर गिरोह का भी हो सकता है। क्योंकि जिस जगह पर पुल से नट बोल्ट चुराए गए हैं वहां से उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर की सीमा छह किलोमीटर दूरी से शुरू हो जाती है।
मामले की जांच कर रहे थाना सदर यमुनानगर के हेड कांस्टेबल अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही नट बोल्ट चोरी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
एंगल में नट बोल्ट लगाने का काम शुरू
आवर्धन नहर के ऊपर बने हाईवे के पुल पर चोरी होने के बाद नट बोल्ट लगाने का काम शुरू हो गया है। सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज प्रसून्न ने बताया कि नट बोल्ट चोरी होने के बाद भी पुल को कोई खतरा नहीं है। जिन एंगल से चोरी हुई है वहां पर नट बोल्ट लगाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल एक हजार नट बोल्ट खरीद कर लगाए जा रहे हैं। बाकी कि नट बोल्ट रोहतक स्थिति फैक्टरी से आएंगे। पुल पर लगाए गए स्टील के गार्डर से करीब 4500 नट बोल्ट चोरी किए गए हैं। उन्होंने माना कि पुल से जो नट बोल्ट चुराए गए हैं वह नशा करने वालों का काम हो सकता है। वह एक समय में इतना सामान चोरी करते हैं जिससे उनकी रोजमर्रा की जरूरत पूरी होती रहे।