फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Number of passengers increased due to cancellation of trains

Yamuna Nagar News: ट्रेनें रद्द होने से बढ़ी यात्रियों की संख्या

Sat, 04 May 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 May 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Number of passengers increased due to cancellation of trains
जगाधरी। किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने विभिन्न रूटों की दर्जनों ट्रेनें रद्द कर दी हैं। जबकि कई अन्य का संचालन रास्ता बदलकर किया जा रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को हो रही है। ट्रेनों की कमी के चलते लोग गेट पर लटककर सफर करने को मजबूर है। रेलगाड़ियों में भीड़ तीन से चार गुणा बढ़ गई है। वहीं पास खड़े सुरक्षा कर्मी भी उन्हें रोक नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अभी गेहूं कटाई और चुनाव का समय है। पूर्वोत्तर भारत से लोग हरियाणा, पंजाब में गेहूं कटाई के लिए आ रहे हैं। वहीं तीसरे चरण का मतदान भी सात मई को है। इस दौरान बिहार, बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश की सीटों पर मतदान होगा। ऐसे में जो प्रवासी यहां आए हैं वे चुनाव से पहले घर पहुंचना चाहते हैं। जिसके चलते ट्रेनों में मारामारी हो रही है। इसके लिए लोग जान भी जोखिम में डालने को तैयार हैं। बता दें कि किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने पंजाब, जम्मूतवी जाने वाली छह दर्जन ट्रेनें पूर्ण व 100 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की हैं। इसके अलावा जो ट्रेनें चल रही हैं, वह 12 से 14 घंटे तक देरी से चल रही हैं। जिसके चलते लोग ट्रेनों के गेट पर लटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



---------


यह ट्रेनें रद्द, इनके बदले रास्ते

अमृतसर दरभंगा गाड़ी संख्या 15211-12 जननायक एक्सप्रेस अंबाला से अमृतसर के बीच रद्द की गई है। इसका संचालन अंबाला से दरभंगा के बीच किया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे ने अमृतसर मुंबई गाड़ी संख्या 12903-04 गोल्डन टेंपल मेल, हावड़ा अमृतसर गाड़ी संख्या 13005-06 हावड़ा मेल, फिरोजपुर धनबाद गाड़ी संख्या 13307-08 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, जम्मूतवी कोलकाता गाड़ी संख्या 13151-52 सियालदहा एक्सप्रेस, बिलासपुर अमृतसर गाड़ी संख्या 18237-38 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का संचालन वाया चंडीगढ़ साहनेवाल किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त श्रीगंगानगर ऋषिकेश गाड़ी संख्या 14815-16 इंटरसिटी सिटी एक्सप्रेस, अमृतसर हरिद्वार गाड़ी संख्या 12053-54 जनशताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जालंधर नई दिल्ली गाड़ी संख्या 14631-32 इंटरसिटी एक्सप्रेस पूर्ण रूप से रद्द हैं। वहीं बाड़मेर ऋषिकेश गाड़ी संख्या 14887-88 एक्सप्रेस बंठिडा से ऋषिकेश के बीच रद्द की गई है। बाड़मेर जम्मूतवी गाड़ी संख्या 14661-62 शालीमार एक्सप्रेस दिल्ली से जम्मूतवी के बीच रद्द है। गाड़ी संख्या 04501-02 ऊना हिमाचल हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस चार मई तक अंबाला से ऊना हिमाचल के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------


वर्जन

किसान आंदोलन के चलते ट्रेनें रद्द हैं और दर्जनों के रूट बदलकर चलाया जा रहा है। बेपटरी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए रेलवे काम कर रही है। यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे खिड़कियों पर लटक कर सफर न करें।


एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।


--------

वर्जन

रद्द के कारण ट्रेनों की भारी कमी है। जिसके चलते अन्य ट्रेनों में भारी भीड़ हो गई है। वहीं अधिकांश ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, ऐसे में यात्री पहले आने वाली ट्रेन में ही चढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों को खिड़की पर लटक व बैठकर सफर न करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। लेकिन भीड़ होने के कारण ज्यादा दिक्कत हो रही है।

सोनी शर्मा, कंपनी कमांडर आरपीएफ जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed