{"_id":"697cf79c3085c0bd660c2cbe","slug":"nss-volunteers-gave-the-message-of-a-self-reliant-india-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150645-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश
Fri, 30 Jan 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
जगाधरी के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल से रैली निकालते विद्यार्थी। स्कूल
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। रन फॉर स्वदेशी के संदेश के साथ शुक्रवार को जगाधरी के सरस्वती विद्या मंदिर के एनएसएस स्वयंसेवकों ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रैली निकाली। रैली का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और देशी उद्योगों को बढ़ावा देने के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
रैली को प्रधानाचार्य सुमित जिंदल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वदेशी अपनाएं, राष्ट्र को मजबूत बनाएं, आत्मनिर्भर भारत का सपना, स्वदेशी से होगा अपना और हम सबने यह ठाना है, स्वदेशी को अपनाना है जैसे जोशीले नारों के साथ घर-घर जाकर लोगों से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की अपील की। रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य सुमित जिंदल ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करता है और लघु उद्योगों को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने सभी से विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और देश में निर्मित उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया।