{"_id":"67e46c3635dcc1fa8204427b","slug":"now-you-will-give-property-information-on-phone-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135127-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अब फोन पर देंगे प्रॉपर्टी की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अब फोन पर देंगे प्रॉपर्टी की जानकारी
Thu, 27 Mar 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी की जानकारी देने के संबंध में अब हर प्रॉपर्टी मालिक को 01144739637 नंबर से फोन कॉल्स आएंगे। इसमें निगम की ओर से प्रॉपर्टी मालिक से उसकी प्रॉपर्टी क्षेत्रफल, कहां प्रॉपर्टी है, प्रॉपर्टी किसके नाम है, यह जानकारी दी जाएगी।
जानकारी सही न होने पर उसे निगम कार्यालय में जाकर दुरुस्त कराने की भी अपील की जाएगी। इस संबंध में बुधवार को नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे निगम की तरफ 01144739637 नंबर से आने वाले फोन कॉल्स को जरूर उठाएं और अपना जवाब जरूर दें। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फोन कॉल्स सुनने के बाद जो भी शहरवासी अपनी प्रॉपर्टी की गलतियों को दुरुस्त कराने आएंगे तो उनकी समस्या का समाधान कराएं।
इसकी प्रॉपर्टी आईडी में प्रॉपर्टी का क्षेत्रफल, मालिक का नाम, मोबाइल या अन्य कोई त्रुटि है तो उसके समाधान के लिए ऑब्जेक्शन दर्ज कराए। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि नगर निगम की ओर से की जा रही फोन कॉल्स प्रॉपर्टी मालिक के हित में है।
विज्ञापन
सभी प्रॉपर्टी मालिक निगम की तरफ से आने वाले फोन कॉल्स उठाए। इसे ध्यान से सुने। फोन कॉल्स में प्रॉपर्टी आईडी, प्रॉपर्टी मालिक के नाम के साथ, प्रॉपर्टी का क्षेत्रफल, टैक्स, कहां प्रॉपर्टी है, इसकी जानकारी दी जाएगी। सबसे पहले प्रॉपर्टी आईडी के बारे में बताते हुए पूछा जाएगा, क्या यह प्रॉपर्टी आपकी है। यदि प्रॉपर्टी आईडी में कोई त्रुटि है तो उसे ठीक कराने के बारे में अपील की जाएगी।