{"_id":"696a8bd3125f4a98c7012fb0","slug":"now-you-have-the-opportunity-to-earn-two-degrees-simultaneously-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-149959-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अब एक साथ दो डिग्री हासिल करने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अब एक साथ दो डिग्री हासिल करने का मौका
Sat, 17 Jan 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। उच्च शिक्षा को सरल, सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) लगातार नए अवसर प्रदान कर रहा है। खासतौर पर उन महिलाओं और युवाओं के लिए यह एक बड़ा सहारा बनकर उभरा है, जिन्होंने किसी कारणवश 12वीं या कॉलेज के बाद पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की अनुमति के बाद अब छात्र एक साथ दो डिग्री हासिल कर सकते हैं। इस व्यवस्था के तहत एक डिग्री रेगुलर या ऑफलाइन मोड में और दूसरी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में इग्नू से की जा सकती है। शर्त यह है कि दोनों फिजिकल कक्षाओं का समय आपस में टकराए नहीं।
छात्र चाहें तो दोनों डिग्रियां एक ही विश्वविद्यालय या अलग-अलग विश्वविद्यालयों से भी कर सकते हैं। डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में जनवरी सत्र के लिए दाखिले जारी हैं, जिनकी अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। दोहरी डिग्री प्रणाली कम समय में अधिक योग्यता हासिल करने का अवसर देती है।