फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now vehicle owners will be able to get CNG filled in Yamunanagar

अब यमुनानगर में ही सीएनजी भरवा सकेंगे वाहन मालिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Now vehicle owners will be able to get CNG filled in Yamunanagar
अब सीएनजी के वाहन मालिकों को अंबाला या करनाल का रुख नहीं करना पड़ेगा। अब वे अपने ही शहर में सीएनजी गैस भरवा सकेंगे। मानकपुर के पास स्थित भावना फीलिंग स्टेशन पर वीरवार से शहर का पहला सीएनजी फिलिंग स्टेशन शुरू हो गया है। यहां एक समय में दो गाड़ियों में गैस भरी जा सकती है।
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भारत गैस रिसोर्स लिमिटेड यानि बीपीसीएल की ओर से सीएनजी उपलब्ध करवाई गई है। हालांकि ये गैस शहर में करनाल से करीब 10 रुपये प्रतिकिग्रा ज्यादा रेट पर सीएनजी मिलेगी। बीपीसीएल की तरफ से सीएनजी का दाम 66 रुपये प्रतिकिग्रा का रेट तय किया गया है। जबकि करनाल में 51 से लेकर 56 रुपये तक का रेट है। बीपीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि इसी महीने के अंत तक तीन अन्य पेट्रोल पंपों पर सीएनजी की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
दो साल से था इंतजार
-सीएनजी फिलिंग स्टेशन की शहरवासियों को लंबे समय से इंतजार था। दो साल पहले सीएनजी के लिए पाइप लाइन दबाने का काम शुरू किया गया था। साथ ही चार पेट्रोल पंपों पर मशीन भी लगा दी गई थी। इसे पिछले साल मार्च में शुरू किया जाना था, लेकिन कई अड़चन बीच में आ गई, जिसके चलते बार बार डेटलाइन बढ़ानी पड़ी। लंबी जद्दोजहद के बाद कई पेट्रोल पंपों को प्रशासन से एनओसी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
आठ ने किया था आवेदन
-सीएनजी पंप खोलने के लिए शहर के आठ पेट्रोल पंप संचालकों ने आवेदन किया था। आवेदन करने के बाद सभी पेट्रोल पंपों को 12 विभागों से एनओसी लेनी थी। आठ में से छह पेट्रोल पंपों को ही एनओसी मिली थी। फिलहाल चार जगहों पर ही सीएनजी की मशीन और प्रेशर प्रोजेक्ट लगाया गया है। इनमें कलानौर में सरस्वती फिलिंग स्टेशन, पावंटा साहिब रोड पर मानकपुर के पास भावना फिलिंग स्टेशन, रादौर रोड पर बालाजी फिलिंग स्टेशन, प्रतापनगर के पास संगमेश्वर फिलिंग स्टेशन शामिल हैं। अग्रसेन चौक पर बीपीसीएल का खुद का पंप है। फिलहाल यह लाइन का नहीं होगा और यहां पर गैस से भरी गाड़ी पहुंचेगी और प्रेशर मशीन के जरिए सीएनजी भरी जाएगी।
बॉक्स
प्रदूषण कम होता है
पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन से चलने वाले वाहन से काफी प्रदूषण होता है। जबकि सीएनजी से चलने वाले वाहन से प्रदूषण कम होता है। सीएनजी से कार्बन डाइऑक्साइड और जल वाष्प पैदा होती है। सीएनजी हानिकारक कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) उत्सर्जन और नाइट्रोजन ऑक्साइड (एनओएक्स) उत्सर्जन को भी काफी कम करता है। चूंकि शहर का प्रदूषण लेकर कई बार तो पहले नंबर पर पहुंच जाता है। ऐसे में सीएनजी से गाड़ियां चलेंगी तो पर्यावरण के लिहाज से ठीक होगा।
बॉक्स
फिलहाल वाहन चालकों को अंबाला या करनाल से भरवानी पड़ती है सीएनजी
-सीएनजी का प्रयोग करने के लिए कार व दूसरे पेट्रोल ईंधन वाले वाहनों में अलग से किट लगवानी होती है। अभी इस किट की सुविधा यमुनानगर-जगाधरी में नहीं है। सीएनजी पंप चालू होने पर वाहन चालकों को करनाल, चंडीगढ़, पानीपत, सोनीपत या फिर से दिल्ली से किट लगवानी होगी। इसकी कीमत 15 हजार से शुरू हो जाती है। अलग-अलग कंपनी की किट का रेट भी अलग-अलग है। एक अनुमान के मुताबिक जिले में करीब पांच लाख वाहन हैं। एक कार में एक बार में औसतन आठ से दस किग्रा तक सीएनजी भरवाई जा सकती है। फिलहाल सीएनजी वाहनों को यमुनानगर की सीमा पर अंबाला जिले में स्थित सीएनजी पंप या फिर करनाल से सीएनजी भरवानी पड़ती है।

तमाम औपचारिकताओं के बाद शहर में सीएनजी पंप शुरू हो गया है। फिलहाल एक पंप पर सीएनजी की सुविधा मिलेगी। इसी महीने के अंत तक तीन अन्य पंपों पर भी सीएनजी मिलनी शुरू हो जाएगी। फिलहाल 66 रुपये प्रतिकिग्रा का रेट होगा। पंप ऑनलाइन जुड़ने के बाद रेट कम हो जाएगा।
एनएस गुप्ता, बीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed