फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now three roadways buses will run for Shimla

Yamuna Nagar News: शिमला के लिए अब चलेंगी तीन रोडवेज बसें

Sun, 01 Jun 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now three roadways buses will run for Shimla
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गर्मियों के चलते पहाड़ों पर घूमने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। पर शिमला रूट की बसों की मांग बढ़ गई है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज ने इस रूट पर बसों की संख्या भी बढ़ा दी है। पहले इस रूट पर दो बसें चलती थीं। अब इनकी संख्या तीन कर दी गई है। बस बढ़ने से यात्रियों को भीड़ से मुक्ति मिलेगी। वहीं रोडवेज की आमदनी में इजाफा होगा।
ग्रीष्मकालीन अवकाश में लोग पहाड़ों की रानी शिमला की हसीन वादियों का भ्रमण करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में इस रूट पर यात्रियों संख्या में और इजाफा होगा। इ सपर यमुनानगर रोडवेज ने इस रूट पर एक बस और बढ़ा दी है। अब यमुनानगर रोडवेज की ओर से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लिए तीन बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

यमुनानगर बस अड्डे से शिमला के लिलए पहली बस सुबह साढ़े पांच बजे मिलेगी। दूसरी बस का समय सुबह साढ़े छह बजे रहेगा। वहीं, तीसरी बस सुबह सात बजे यमुनानगर बस अड्डे से रवाना होगी। इस बस से जगाधरी बस अड्डे के यात्रियों को भी भारी लाभ होगा। यह तीनों बसें वाया अंबाला, जीरकपुर, चंडीगढ़, सोलन के रास्ते चलाई जाएंगी। जिससे इन क्षेत्रों के लिए भी लोगों को बस सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पहाड़ी रूट शुरू करने पर मंथन : इसके अलावा रोडवेज गर्मियों की छुट्टियों के दौरान निकटतम पहाड़ी क्षेत्रों के लिए बस सेवाएं बढ़ाने की योजना पर काम रहा है। रोडवेज जम्मू व कटरा रूट दोबारा शुरू करने की योजना में है। यदि यात्रियों का इसमें रुझान दिखा तो रोडवेज जल्द ही यह रूट चालू कर सकता है। जिले से काफी लोग बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों में पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने जाते हैं। ऐसे में रोडवेज सुविधा न होने के कारण उन्हें निजी स्तर पर बंदोबस्त करना पड़ता है यमुनानगर से की हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मनाली व शिमला रूटों पर बस सेवा हैं। इसके साथ उत्तराखंड में देहरादून व हरिद्वार रूटों की बसें हैं।

शिमला रुट पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। यमुनानगर अड्डे से इसकी तीन टाइमिंग है। इससे यात्रियों को भारी सुविधा मिलेगी। वहीं पहाड़ी इलाके के अन्य रूट पर भी बसें बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। - संजय रावल, महाप्रबंधक, यमुनानगर रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed