फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now there is a four engine government in the state: Jindal

प्रदेश में अब चार इंजन की सरकार : जिंदल

Mon, 14 Oct 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Now there is a four engine government in the state: Jindal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। भाजपा की ओर से रविवार को कस्बा के निजी पैलेस में विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने पर कार्यकर्ता धन्यवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल प्रदेश में भाजपा अब डबल इंजन की सरकार नहीं रही, बल्कि अब चार इंजन की सरकार हो गई है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद व विधायक एक ही पार्टी के हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रादौर विधायक श्याम सिंह राणा ने की। शुभारंभ नवीन जिंदल व श्याम सिंह राणा ने भारत माता व वीर सावरकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिंदल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व लग्न से लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा को जीत प्राप्त हुई है। भाजपा ने हमेशा से कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनावों में जात-पात, ऊंच-नीच, अमीर-गरीब से ऊपर उठकर केवल पार्टी के लिए कार्य किया है। जिसके परिणाम स्वरूप भाजपा प्रत्याशी श्याम सिंह राणा विधायक बने हैं। अब काम का समय आ चुका है। जनता ने उनको जीता कर अपना काम तो कर दिया है अब उनकी बारी है। जिंदल ने कहा कि उनका काम रादौर हलके के लोगों की सेवा करना है, चाहे किसी न उनको वोट दी हो या न दी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक श्याम सिंह राणा ने कहा कि वह रादौर हलके की जनता के लिए अनेक योजनाएं लेकर आएंगे। गांव व शहरों का एक समान विकास होगा। इस अवसर पर मास्टर सतपाल कांबोज मंधार, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, एमसी भगवत दयाल कटारिया, मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, हरपाल मारूपुर, युवा प्रधान मुकेश अरोड़ा, महामंत्री अमित कांबोज बुबका, रिंकू बुबका, सतीश सैनी, चेयरमैन धर्म सिंह बंचल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed