फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now the third eye will monitor, station security is getting hi-tech

Yamuna Nagar News: अब तीसरी आंख से होगी निगरानी, हाईटेक हो रही स्टेशन की सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Now the third eye will monitor, station security is getting hi-tech
जगाधरी। अब रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को हाईटेक बनाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे स्टेशन का चप्पा-चप्पा तीसरी आंख की जद में होगा। सुरक्षा कर्मी एक स्थान पर बैठकर रेलवे के हर कोने की निगरानी कर सकेंगे। रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे यात्रियों की निगरानी व सुरक्षा करने में कर्मचारियों को सुविधा होगी। सीसीटीवी लगने से स्टेशन पर आने वाले लोग भी स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे। रेलवे स्टेशन पर तेजी से कैमरे लगाए जा रहे हैं और अप्रैल में ही इसका कंट्रोल रूम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब पांच साल से यह योजना अधर में थी। अब रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर काम अंतिम चरण में है। जल्द ही माॅर्डन स्टेशन के चप्पे-चप्पे की निगरानी तीसरी आंख से की जाएगी। इसके लिए स्टेशन परिसर में विभिन्न स्थानों पर करीब 40 कैमरे लगाए जा रहे हैं। अभी स्टेशन के विभिन्न स्थानों पर 33 कैमरे लगाए जा चुके हैं और सात लगाए जाने हैं। अनुमानित दो दिन में कैमरे लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद आरपीएफ थाने में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन


यहां पर लगाए जा रहे कैमरे

कैमरों से स्टेशन का प्रवेश व निकास, आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट घर, प्रतीक्षालय, प्लेटफाॅर्म, रेलवे फुट ओवरब्रिज, स्वचालित सीढि़या, वेटिंग रूम सहित अन्य सभी स्थान कवर किए जाएंगे। इस दौरान चार कैमरे रिवाल्विंग (घूमने वाले) लगाए जाएंगे। स्टेशन के तीन प्लेटफॉर्म हैं। एक नंबर प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा 18 से 20 कैमरे लगाए जाने की योजना है। प्लेटफाॅर्म नंबर दो व तीन पर 15 से 16 कैमरे लगाने की योजना है। इसके अलावा फुट ओवरब्रिज पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे प्रतीक्षालय, टिकट घर, वेटिंग रूम के साथ प्रवेश व निकास सभी स्थान कवर किए जाएंगे। कंट्रोल रूम आरपीएफ थाने में बनाया जाएगा। यहां पर 52-52 इंच की दो से तीन एलईडी स्क्रीन लगाई जानी हैं। सर्वर व कंट्रोल रूम का सामान पहले ही आ गया था। सर्वर के लिए बैटरियां भी आरपीएफ थाने में पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------


पांच साल से था इंतजार

रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना साल 2019 में शुरू हुई थी। अगस्त 2019 में इसके लिए सर्वे किया गया था। अक्टूबर में इस पर काम शुरू कर दिया गया था। दो स्थानों पर कैमरे भी लगा दिए गए थे। जिसके बाद आगामी सर्वे किया जा रहा था। इसी बीच कोरोना संक्रमण फैलने लगा और रेलवे ने यह काम रोक दिया। इस पर दोबारा काम शुरू करने के लिए 2022 में दोबारा सर्वे किया गया। शुरुआत में यहां 40 कैमरे लगाने की योजना थी। इसके बाद यमुनानगर जगाधरी स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में किया गया। जिसके अंतर्गत पूरे स्टेशन की कायाकल्प कर दी गई। ऐसे में यह योजना लटकी रही। नवीनीकरण के बाद स्टेशन का दायरा बढ़ गया। जिसके बाद इस योजना का भी विस्तार कर दिया गया। सर्वे टीम ने कैमरों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया था। जिसे आरपीएफ हाईकमान व रेलवे ने मंजूर कर लिया था। परंतु अभी रेलवे पर 40 कैमरे लगाए जा रहे हैं और आवश्यकता अनुसार इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।


---------

वर्जन

सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी सबसे जरूरी है। आरपीएफ लगातार इसी दिशा में काम कर रही है। यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर इसका आवश्यकता थी। कुछ दिनों में सभी कैमरे काम करने लगेंगे। आरपीएफ थाने में इसका कंट्रोल रूम होगा।

अरुण त्रिपाठी, मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed