फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The bike collided with a trolley standing on the side of the road without lighting the indicator, the factory worker died

अभी और सताएगी गर्मी, अगले सप्ताह भी नहीं राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The bike collided with a trolley standing on the side of the road without lighting the indicator, the factory worker died
गर्मी में सुनसान पड़ी शहर की सड़क - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जून के पहले दिन ही अपनी गर्मी का अहसास करवा दिया। पिछले महीने की अपेक्षा यह सबसे गर्म दिन रहा। बुधवार सुबह से ही गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया था। सुबह दस बजे प्रचंड धूप के कारण पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं लू भी सुबह से चलने लगी जिसका असर दिन भर देखने को मिला। अन्य दिनों की अपेक्षा शाम को भी गर्मी रही। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। प्रचंड धूप के कारण सुबह से ही सड़कें व गलियां वीरान दिखाई देने लगी। गर्मी के कारण लोगों ने घर से निकलने से भी परहेेज किया। दोपहर को पारा 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 22 से बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लू के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सड़कें, गलियां, बाजार सुनसान व वीरान नजर आए। इस दौरान बेहद जरूरी कामों के लिए ही लोग घरों से बाहर निकले। लोगों के बाहर न निकलने का असर बाजार पर दिखाई। सुबह दुकानें तो खुलीं, लेकिन दुकानदार व कर्मचारी ग्राहक न होने के कारण खाली बैठे रहे। सूरज ढलने के बाद शाम को लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। शाम को लोग घरों से बाहर निकले, जिससे बाजार में रौनक दिखाई दी। इस दौरान शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एमएल खिचर ने बताया कि एक सप्ताह गर्मी सताएगी। अगले सप्ताह भी प्रचंड गर्मी पड़ेगी। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार व शुक्रवार को पारा 43 तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed