{"_id":"685c6ae95117937474023f5c","slug":"now-online-admissions-in-iti-will-be-done-in-three-phases-instead-of-four-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-139868-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई में अब चार नहीं तीन चरणों में होंगे ऑनलाइन दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई में अब चार नहीं तीन चरणों में होंगे ऑनलाइन दाखिले
Thu, 26 Jun 2025 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने आईटीआई की दाखिला प्रक्रिया के शेड्यूल में बदलाव किया है। जिसके बाद इस बार आईटीआई में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन चरण कम कर दिए हैं। पहले शेड्यूल में चार चरणों में ऑनलाइन प्रक्रिया से दाखिले किए जाने थे। लेकिन अब केवल तीन चरणों में ऑनलाइन दाखिले होंगे। यह ऑनलाइन प्रक्रिया 27 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद रिक्त सीटें भरने के लिए ओपन काउंसलिंग की जाएगी।
वहीं, आईटीआई में दाखिला आवेदन के लिए अंतिम दो दिन शेष हैं। विद्यार्थी 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेकिन बुधवार को भारी बारिश के चलते आईटीआई में आवेदन बेहद कम हुए। इस दौरान कुल 100 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया। अब आईटीआई में आवेदन करने वालों की संख्या 6,974 हो गई है। प्रबंधन समिति सदस्यों का कहना है कि यदि अंतिम दो दिन मौसम सही रहा तो आवेदन की संख्या में वृद्धि होगी। ऐसे में करीब साढ़े सात हजार आवेदन होने का अनुमान है।
-- -- -- -- -- -- --
यह रहेगा नया शेड्यूल
शेड्यूल के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट तीन जुलाई को जारी की जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को सीट अलॉट कर दी जाएगी। तीन से सात जुलाई तक विद्यार्थियों के दस्तावेजों की भौतिक जांच की जाएगी। इस दौरान छह जून को रविवार का अवकाश रहेगा। पहले चरण में सीट पाने वाले विद्यार्थी आठ जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद नौ जुलाई को ऑनलाइन प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू होगा। नौ जुलाई को रिक्त सीटें दृर्शायी जाएंगी। नौ व दस जुलाई को विद्यार्थी आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। जबकि 11 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर सीट अलॉट की जाएंगी। 11 से 14 जुलाई तक दस्तावेजों की भौतिक जांच की जाएगी। इस दौरान 13 जुलाई को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। दूसरे चरण में सीट पाने वाले विद्यार्थी 15 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद 16 जुलाई को ऑनलाइन प्रक्रिया का तीसरा व अंतिम चरण शुरू होगा और रिक्त सीटें पोर्टल पर दिखाई जाएंगी। 16 से 19 जुलाई तक विद्यार्थी अपने आवेदन में संशोधन करवा सकेंगे। 22 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर सीट अलॉट की जाएंगी। 22 से 26 जुलाई दस्तावेजों की भौतिक जांच चलेगी। इस चरण में सीट पाने वाले विद्यार्थी 27 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। विद्यार्थियों को दाखिला देने के लिए विभाग की ओर से कुल तीन ऑनलाइन चरण चलाए जाएंगे। इसके बाद जो सीटें खाली रह जाएंगी, वह ओपन काउंसलिंग से भरी जाएंगी। ओपन काउंसलिंग के लिए विभाग की ओर से अभी शेड्यूल जारी नहीं किया है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
आवेदन तिथि बढ़ाने के बाद विभाग ने दाखिले का नया शेड्यूल जारी किया है। जिसके अनुसार ऑनलाइन प्रक्रिया के तीन चरण 27 जुलाई तक चलेंगे। इसके बाद ओपन काउंसलिंग होगी। जिसका शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया। शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे।
दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य नोडल आईटीआई।