{"_id":"65caab809b53b28cef0e8b86","slug":"now-medical-treatment-will-be-done-in-civil-hospital-only-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-113961-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अब नागरिक अस्पताल में ही होंगे मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अब नागरिक अस्पताल में ही होंगे मेडिकल
Tue, 13 Feb 2024 05:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। फिजिशियन न होने से लोगों को मेडिकल कराने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर उन युवाओं को जिनकी किसी सरकारी नौकरी के पद पर नियुक्ति हुई है। उन्हें फिजिशियन से चेकअप कराने के लिए अंबाला, कुरुक्षेत्र या फिर करनाल में रेफर किया जा रहा था। अब मेडिकल की सुविधा मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में ही मिलेगी। मेडिकल जांच का जिम्मा अस्पताल के डॉ. सचिन को सौंपा गया है।
उल्लेखनीय है कि 105 करोड़ रुपये खर्च कर सरकार ने 200 बेड का नया अस्पताल बनाया है परंतु इसमें फिजिशियन की नियुक्ति आज तक नहीं की गई। जिन मरीजों की जांच फिजिशियन को करनी चाहिए उनकी ओपीडी दूसरे डॉक्टर कर रहे हैं। वहीं युवाओं को नौकरी पर ज्वाइन करने से पहले शारीरिक फिटनेस का मेडिकल कराना होता है। जिसमें फिजिशियन के अलावा ईएनटी, हड्डी विशेषज्ञ समेत कई डॉक्टर जांच के बाद प्रमाण पत्र जारी करते हैं। बाकी डॉक्टरों से तो यहां जांच हो जाती थी, लेकिन फिजिशियन से चेकअप कराने के लिए मरीजों को अंबाला या फिर कुरुक्षेत्र में रेफर किया जा रहा था।
अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में ग्रुप-सी के लिए काफी युवाओं की नियुक्ति हुई है। वहीं पुलिसकर्मियों को भी साल में अपना मेडिकल कराना होता है। इसके अलावा मिड डे मिल वर्कर, आंगनबाड़ी हेल्परों को भी मेडिकल कराना होता है। ऐसे में अब यहीं मेडिकल की सुविधा होने से लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
अब किसी को रेफर नहीं करेंगे: दिव्या मंगला
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि अस्पताल में फिजिशियन नहीं है। जिस कारण लोगों के मेडिकल नहीं बन पा रहे थे। अब डॉ. सचिन को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। अब किसी को दूसरे जिलों में रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डॉ विनोद तायल

डॉ विनोद तायल