फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now ITI admissions will be done online in four phases

Yamuna Nagar News: अब चार चरणों में ऑनलाइन होंगे आईटीआई में दाखिले

Fri, 25 Jul 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Now ITI admissions will be done online in four phases
अभय सिंह
विज्ञापन


जगाधरी। रिकॉर्ड आवेदन के बाद भी राजकीय आईटीआई में दाखिलों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। इस पर हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शेड्यूल में दोबारा बदलाव किया है। नए शेड्यूल में विभाग ने अब दाखिला प्रक्रिया के ऑनलाइन चरणों की संख्या बढ़ा दी। अब आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के चार ऑनलाइन चरण होंगे।
पहले विभाग ने तीन ऑनलाइन चरणों में दाखिला प्रक्रिया करने का शेड्यूल जारी किया था। विभाग के जारी नए शेड्यूल के अनुसार दाखिला प्रक्रिया का चौथा चरण 30 जुलाई को शुरू होगा। यह चरण नौ अगस्त चलेगा। वहीं, सीईटी की परीक्षा के चलते विभाग ने तीसरे चरण के शेड्यूल में भी बदलाव किया है।
विज्ञापन

अब तीसरा चरण के अंतिम दो दिन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। विभाग ने 26 और 27 जुलाई को सीईटी की परीक्षा को देखते हुए तीसरे चरण की अंतिम तिथि 29 जुलाई कर दी है। वहीं विभाग ने 26 व 27 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। इसके बाद अब दस्तावेज जांच की अंतिम तिथि 26 की जगह 28 जुलाई कर दी है। वहीं, फिर जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई रहेगी। इसके बाद चौथे चरण की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार आईटीआई में रिकॉर्ड आवेदन हुए हैं। प्रदेश की दस बड़ी आईटीआई में कुल 65900 आवेदन हुए थे। रिकॉर्ड आवेदन के बावजूद इन संस्थानों की हर वरीयता सूची में सीटें खाली रही हैं। इनमें से किसी संस्थान की वरीयता सूची में आवंटित कुल में से 60 प्रतिशत सीटों पर भी दाखिले नहीं हो पाए हैं। इसके चलते विभाग ने ऑनलाइन चरण तीन से बढ़ाकर इस बार के लिए दोबारा से चार कर दिए हैं। संवाद
यह होगा नया शेड्यूल
आईटीआई दाखिला प्रक्रिया का चौथा ऑनलाइन चरण 30 जुलाई को शुरू होगा। पहले दिन पोर्टल पर रिक्त सीटें दर्शाई जाएंगी। वहीं 30 व 31 जुलाई को विद्यार्थी अपनी पसंद में बदलाव कर सकेंगे। एक से तीन अगस्त तक प्रक्रिया के दिन खाली रहेंगे। चार अगस्त को वरीयता सूची जारी कर सीट आवंटित की जाएंगी। चार से आठ अगस्त तक विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। फीस भरने का अंतिम तारीख नौ अगस्त रहेगी।


विभाग ने दाखिला शेड्यूल में बदलाव किया है। नए शेड्यूल में ऑनलाइन चरण चार कर दिए गए हैं। तीसरा चरण भी दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है। प्रक्रिया का चौथा चरण 30 जुलाई से नौ अगस्त तक चलेगा। वहीं 26 व 27 जुलाई को छुट्टी रहेगी और प्रक्रिया 28 व 29 जुलाई को होगी। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed