फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now city bus will be available every 20 minutes from Jagadhri bus stand to railway station.

Yamuna Nagar News: अब जगाधरी बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन के लिए हर 20 मिनट में मिलेगी सिटी बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Now city bus will be available every 20 minutes from Jagadhri bus stand to railway station.

विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में जगाधरी बस स्टैंड से यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के रूट पर लगभग हर 20 मिनट पर सिटी बस सुविधा मिलेगी। सिटी बस की समय सारिणी में बदलाव के बाद रूट पर दोनों ओर तीन-तीन समय बढ़ाए गए हैं। जहां पहले दोनों ओर से हर स्टॉपेज पर ठहराव के 36 समय थे, जो 42 हो गए। इस रूट पर सुबह 6.30 से रात 9.30 बजे तक सिटी बस चलेगी। इससे सीधे तौर पर सिटी बस के यात्रियों को फायदा मिलने लगा है।
जानकारी के अनुसार शहर में 30 जनवरी 2024 को आईं छह इलेक्ट्रिक एसी बसों से सिटी बस सेवा जारी है। अभी सिटी बस के दो रूट हैं। इनमें एक छछरौली तो दूसरा जगाधरी बस स्टैंड से यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन का है। दूसरे जगाधरी बस स्टैंड से यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन रूट पर सिटी बस में लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। यही देख रूट पर सिटी बस सेवा में विस्तार किया जा रहा है। सिटी बस सेवा के प्रबंधक दिवाकर सिन्हा ने बताया कि हमारा प्रयास है कि यात्रियों को अधिक से अधिक सिटी बस सेवा मुहैया कराई जाए, जिससे उनका आना-जाना सुगम हो। इसी के तहत लगातार सिटी बस सेवा को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

----------------
जगाधरी बसस्टैंड से समय- 6.30, 6.50, 7.10, 7.30, 7.50, 8.10, 8.30, 8.50, 9.10, 9.30, 9.50, 10.10, 10.30, 10.50, 11.10, 11.30, 12.10, 12.15, 12.55, 13.15, 13.35, 13.55, 14.15, 14.35, 15.15, 15.35, 15.55, 16.15, 16.35, 17.15, 18.15, 18.35, 18.55, 19.15, 19.35, 19.55, 20.15, 20.35।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
रेलवे स्टेशन से समय- 7.00, 7.20, 7.40, 8.00, 8.20, 8.40, 9.00, 9.20, 9.40, 10.00, 10.20, 10.40, 11.00, 11.20, 11.40, 12.40, 12.45, 13.25, 13.45, 14.05, 14.25, 14.45, 15.05, 15.25, 15.45, 16.05, 16.25, 16.45, 17.05, 17.25, 17.45, 18.05, 18.25, 18.45, 19.05, 19.25, 19.45, 20.05, 20.25, 20.45, 21.05। ----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed