फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   now childern will fall through the tab

टैबलेट से पढ़ेंगे सरकारी स्कूल के नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
now childern will fall through the tab
now childern will fall through the tab - फोटो : Yamuna Nagar
कोविड 19 के चलते प्रदेश में स्कूल बंद हैं और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को जल्द ही टैबलेट से पढ़ने का मौका मिलेगा। शिक्षा विभाग ने नौवीं से बारहवीं तक के स्कूली बच्चों को टैब दिए जाने का प्लान बनाया है। ताकि बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करने में दिक्कत ना हो सकें। प्रदेश सरकार की तरफ से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट पर काम करने को कहा है। अगर कोरोना के चलते स्थिति सामान्य नहीं हुई और स्कूल नहीं खुल पाएं तो अगस्त महीने में बड़ी क्लास के बच्चों को टैब दिए जाएंगे। प्रथम चरण में नौवीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों को टैब दिए जाएंगे। सरकार की तरफ से पहले ही ऑनलाइन शिक्षा के लिए कई टीवी चैनल और अध्यापकों द्वारा मोबाइल पर क्लास ली जा रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को टैब मिलने का काफी फायदा होगा। वहीं सरकार की तरफ से विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव कम करने के लिए पाठ्यक्रम को वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए घटाया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले साल केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से पायटल के रूप में ई-प्रज्ञा स्कीम शुरू की गई थी। इसके तहत छात्रों को क्लासरूम में किताबों की जगह टैबलेट दिए जाएंगे। इन टैबलेट के जरिए ही वह ऑनलाइन किताबें पढ़ सकेंगे और होमवर्क कर सकेंगे। इससे वह मंथली टेस्ट देने के साथ अपने असाइनमेंट भी तैयार कर सकेंगे। अब हरियाणा के बच्चे भी डिजिटल तरीके से शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। इसका बड़ा फायदा ले भी होगा कि बच्चों पर किताबों का बोझ कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed