फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now all classes will get scholarship after 10th, Yamunanagar

अब सभी वर्गों को 10वीं के बाद मिलेगी छात्रवृत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Now all classes will get scholarship after 10th, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। अब अनुसूचित और पिछड़े वर्ग के साथ अन्य सभी वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी। सभी वर्गों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिल सकें, इसके लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्र योजना में संशोधन किया गया है। संशोधित योजना में सभी वर्गों के विद्यार्थियों को दसवीं बाद छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह जानकारी डीसी गिरीश अरोड़ा ने दी।
डीसी अरोड़ा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्र योजना के अंतर्गत शिक्षा में निरंतर बढ़ रही प्रतिस्पर्धा में अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, टपरीवास, घुमंतू, अर्ध घुमंतू, पिछड़ा वर्ग व अन्य सभी वर्गों के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दसवीं से स्नातकोत्तर में अधिक अंक लाने के लिए प्रोत्साहित करना है। कक्षा दस में अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग-ए के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को 60 प्रतिशत ग्रामीण व शहरी छात्रों को 70 प्रतिशत अंक, पिछड़ा वर्ग-बी व अन्य सभी वर्ग के छात्रों के लिए 75 प्रतिशत ग्रामीण व 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 11वीं व सभी डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिला लेने पर 8 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं 12वीं कक्षा में केवल अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 70 प्रतिशत (ग्रामीण) व 75 प्रतिशत (शहरी) अंक प्राप्त करने पर स्नातक का प्रथम वर्ष आर्ट, कॉमर्स, साइंस व सभी डिप्लोमा कोर्स के लिए आठ हजार रुपये, इंजीनियरिंग, तकनीकी व व्यावसायिक कोर्स के लिए नौ हजार रुपये, चिकित्सा अलाइड कोर्स के लिए दस हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं स्नातक कक्षाओं में केवल अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 60 प्रतिशत (ग्रामीण) व प्रतिशत (शहरी) अंक प्राप्त करने पर स्नातकोतर का प्रथम वर्ष आर्टस, कॉमर्स, साइंस व सभी डिप्लोमा कोर्स के लिए नौ हजार रुपये, इंजीनियरिंग, तकनीकी व व्यावसायिक कोर्स के लिए 11 हजार, चिकित्सा अलाइड कोर्स के लिए 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed