{"_id":"6a2b1636efc4d254dc08dca5","slug":"notices-issued-to-10-hotels-operating-without-a-fire-department-noc-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-157644-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फायर विभाग की एनओसी बगैर चल रहे 10 होटलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फायर विभाग की एनओसी बगैर चल रहे 10 होटलों को नोटिस
Fri, 12 Jun 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
बिना एनओसी संचालित होटल को नोटिस देती फायर टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दिल्ली होटल व रोहतक में अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए सेक्टर-17 क्षेत्र में फायर विभाग ने बिना एनओसी संचालित हो रहे होटलों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 10 होटलों को नोटिस जारी किए हैं। जिले में चल रहे करीब 200 होटलों में से 135 से अधिक के पास विभाग की एनओसी नहीं है।
सहायक फायर ऑफिसर अक्षय बालियान ने बताया कि होटल एमएमइन, होटल ग्रीन वुड, होटल क्वालिटी इन, गलेक्सी इन, एमवी रेजिडेंसी, अर्बन होटल, बेटर इन, होटल वेय पॉइंट, होटल काॅस्टले, होटल हिमालया में फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई। फायर विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि होटलों में आग से बचाव के लिए जरूरी उपकरण या तो उपलब्ध नहीं थे या निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिले।
ऐसी लापरवाही किसी भी हादसे की स्थिति में जान-माल के बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। उन्होंने बताया कि हाल ही के दिनों में अग्निकांड की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिन होटल, संस्थान और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं किया है या एनओसी नहीं ली है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फायर विभाग के अनुसार जिले में करीब 200 छोटे-बड़े होटल संचालित हैं, लेकिन इनमें से 135 से अधिक होटलों के पास फायर विभाग की अनिवार्य एनओसी नहीं है। इस संबंध में पांच जून को ही बिना फायर एनओसी चल रहे होटल शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया गया था।
विभाग ने होटल संचालकों से जल्द से जल्द आवश्यक सुरक्षा मानकों को पूरा कर एनओसी प्राप्त करने को कहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिना एनओसी संचालन करने वाले होटलों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।