फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Notice to vacate youth hostel given to Nehru Yuva Kendra, Yamunanagar

नेहरू युवा केंद्र को थमाया यूथ हॉस्टल खाली करने का नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Notice to vacate youth hostel given to Nehru Yuva Kendra, Yamunanagar
यूथ हॉस्टल के भवन में खुला नेहरू युवा केंद्र का कार्यालय। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नेहरू युवा केंद्र को कुछ साल पहले कार्यालय के लिए तेजली खेल परिसर में बने यूथ हॉस्टल में छत मिली थी। अब एक बार फिर इस कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट करने की नौबत आ गई है। जिला खेल अधिकारी ने नेहरू युवा केंद्र को यूथ हॉस्टल खाली करने का नोटिस थमा दिया है।
हालांकि नोटिस का समय निकल चुका है, फिर भी यूथ हॉस्टल को खाली नहीं किया गया है। खेल अधिकारी का कहना है कि यदि जल्द ही कार्यालय खाली नहीं किया गया तो वह इस मामले को लेकर डीसी से मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले मुख्य सचिव संजीव कौशल ने यूथ हॉस्टल में चल रहेे सरकारी कार्यालयों को खाली कराने को कहा था।
विज्ञापन

उन्होंने सभी डीसी को आदेश दिए थे कि यूथ हॉस्टल एक माह में खाल कराए जाएं ताकि इनमें युवा रह सके। प्रदेेश में सात जिलों रेवाड़ी, गुरुग्राम, यमुनानगर, भिवानी, सिरसा, कुरुक्षेत्र व पंचकूला में यूथ हॉस्टल बने हैं। जिले में यूथ हॉस्टल का निर्माण केंद्र सरकार की ओर से मिली ग्रांट से कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मंजिला यूथ हॉस्टल तेजली खेल परिसर में स्थित है। इसका निर्माण जिले में होने वाली खेल प्रतिस्पर्धाओं के दौरान खिलाड़ियों के रहने के लिए किया गया था। इसके अलावा बाहर से आने वाले युवा व खिलाड़ी सरकार से निर्धारित किराये पर यहां ठहरते हैं। देखरेख के अभाव में यूथ हॉस्टल उजाड़ हो गया।
इसके कमरों में लगी खिड़कियों के शीशे तक शरारतीतत्वों ने तोड़ दिए हैं। इसमें युवा भले न ठहरे हों परंतु घर से भागकर शादी करने वाले प्रेमी जोड़ों ने जरूर इसमें कई-कई दिन बिताए हैं। खाली होने के कारण पुलिस विभाग ने यूथ हॉस्टल को सेफ हाउस में बदल दिया था। बाद में सेफ हाउस जगाधरी में बना दिया गया।
नेहरू युवा केंद्र का कार्यालय इससे पहले कई जगहों पर बदलता रहा। कभी बस स्टैंड रोड तो कभी भगत सिंह पार्क वाली रोड पर किराए पर लिए गए घरों में कार्यालय चलता रहा। यूथ हॉस्टल का भवन खाली रहने के कारण बाद में इसमे शिफ्ट कर दिया गया। डीएसओ की माने तो नेहरू युवा केंद्र हर माह पांच हजार रुपये किराया व एक हजार रुपये बिजली का खर्च उन्हें देता है। अब यूथ हॉस्टल को खाली किया जाता है तो कार्यालय को कहीं और शिफ्ट करना पड़ेगा।
हॉस्टल खाली करने को कहा है : राजेंद्र पाल
जिला खेल अधिकारी राजेंद्र पाल गुप्ता का कहना है कि यूथ हॉस्टल खाली करने के लिए नेहरू युवा केंद्र को खाली करने का नोटिस दिया हुआ है। समय बीत जाने पर उन्हें रिमाइंडर भी दिए गए। वह हॉस्टल के भवन को खाली नहीं कर रहे। सरकार से भी इसे खाली कराने के आदेश आए हैं। खाली नहीं करने पर वह डीसी से बात करेंगे।

खाली कराने की कोई सूचना नहीं है : प्रितेश कुमार
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी प्रितेश कुमार जवेरी ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित है। केंद्र के माध्यम से वालंटियर गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने के अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हैं। कार्यालय खाली कराए जाने की सूचना उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed