{"_id":"6841eed4a25bc3f1b303eb38","slug":"notice-to-contractor-after-irregularities-found-in-drain-construction-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-138864-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नाली निर्माण में अनियमितता मिलने पर ठेकेदार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नाली निर्माण में अनियमितता मिलने पर ठेकेदार को नोटिस
Fri, 06 Jun 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। नगर पालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने बुधवार को वार्ड चार में बनाई जा रही नाली का निरीक्षण किया। इस नाली के निर्माण में कई तरह की खामियां पाए जाने पर ठेकेदार को नोटिस देने के अलावा नगरपालिका के तकनीकी कर्मचारियों से भी जवाब तलब की गई है।
नगर पालिका शालिनी शर्मा ने बताया कि मोहल्ले के निवासियों की शिकायत पर उन्होंने पार्षद सजल सेठ व सुनीता सैनी के साथ इस निर्माण का निरीक्षण किया था। इस दौरान पाया गया कि ठेकेदार ने तय नियमों की उल्लंघना करते हुए नाली निर्माण में गटके की बजाए पुराने मलबे का इस्तेमाल किया है।
यह भी पाया गया कि नाली की सफाई किए गए बगैर ही नाली बनाई जा रही है। इस तरह बनी नाली के टिकाऊ न होने की वजह से सरकार के धन का अपव्यय होता पाया गया। जिसके लिए ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। वहीं तकनीकी कर्मचारियों से इस काम की निगरानी न किए जाने बारे स्पष्टीकरण मांगा गया है।