{"_id":"682cceaa871080fd6f002244","slug":"notice-of-going-on-strike-was-given-to-gm-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-138049-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जीएम को हड़ताल पर जाने का नोटिस सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जीएम को हड़ताल पर जाने का नोटिस सौंपा
Wed, 21 May 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 21 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज वर्क्स यूनियन (सर्व कर्मचारी संघ) की यमुनानगर बस स्टैंड स्थित यूनियन कार्यालय पर गेट मीटिंग हुई। इसके बाद यूनियन से डिपो प्रधान महिपाल सौदे की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक संजय रावल को महानिदेशक के नाम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने का नोटिस सौंपा।
सर्व कर्मचारी संघ से मेवा सिंह, काला, किशोर व खंड प्रधान प्रेम ने कहा कि नौ जुलाई को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल की जाएगी। ये हड़ताल 20 मई को की जानी थी, पर भारत-पाक के बीच तनाव की स्थिति देख हड़ताल रद करनी पड़ी। यह हड़ताल नौ जुलाई को होगी। इसमें रोडवेज कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
नंदलाल कांबोज ने कहा कि यूनियन की ओर से पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण पर रोक लगाने, कौशल रोजगार निगम को बर्खास्त करने, वेतन विसंगतियां दूर करने, बकाया बोनस देने, प्राइवेट इलेक्ट्रिक बसों को बंद करने की मुख्य मांगें हैं। गेट मीटिंग का संचालन डिपो सचिव राजेश कांबोज ने किया। मौके पर बृजभूषण, संजय कुमार, गुलाब सिंह, सज्जन पाल, संजीव कुमार, पवन कुमार, मुकेश कुमार, विपिन कुमार बलविंदर कुमार मौजूद रहे।