फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Notice of cutting off electricity to pollution control board

Yamuna Nagar News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को बिजली काटने का नोटिस

Sun, 23 Feb 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Notice of cutting off electricity to pollution control board
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर में लगाए गए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन का लंबे समय से बिजली का बिल नहीं भरा है। बिजली निगम का 23052 रुपये बोर्ड की तरफ बकाया है। सात दिन में बकाया बिल नहीं भरने पर बिजली निगम ने कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है निगम ने नोटिस एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन के बाहर चस्पा दिया है।

शहर का प्रदूषण सही है या नहीं इसकी मॉनिटरिंग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से 24 घंटे की जाती है। एक्यूआई का स्तर मापने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से शहर में पंचायत भवन की छत पर मॉनिटरिंग स्टेशन लगाया हुआ है। जिसमें कार्यरत कर्मचारी हर घंटे की रिपोर्ट राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अलावा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजते हैं।
विज्ञापन

इसे चलाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिजली निगम से कनेक्शन ले रखा है। परंतु कुछ माह से बोर्ड की तरफ से बिजली बिल नियमित रूप से नहीं भरा जा रहा है। जिस कारण बिजली बिल अब बढ़कर 23052 रुपये हो चुका है। इसलिए आईटीआई सब डिवीजन के एसडीओ ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी करते हुए इसे मॉनिटरिंग स्टेशन पर चस्पा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है जब बोर्ड ने बकाया बिल नहीं भरा है। इससे पहले भी बिल जमा नहीं होने पर बिजली निगम मॉनिटरिंग स्टेशन का कनेक्शन काट चुका है। शहर में प्रदूषण का स्तर सही है या नहीं इसका पता भी लोगों को नहीं चल रहा है। इसकी वजह एक्यूआई डाटा ऑनलाइन अपलोड नहीं हो रहा है।
एक्यूआई की रिपोर्ट 19 दिसंबर 2024 से ऑनलाइन नहीं हुई है। इससे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या जानबूझ कर डाटा ऑनलाइन नहीं किया जा रहा या फिर वजह कोई और है। पंचायत भवन की छत पर एक्यूआई की मॉनिटरिंग के लिए जो स्टेशन लगाया गया है उसके सामने ही बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। यह अक्सर बंद ही रहती है। वहीं मोबाइल एप के अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर भी एक्यूआई का डाटा दिखाई नहीं दे रहा।
----------



नोटिस किया है जारी : जेई

बिजली निगम के जेई सुरेंद्र सिंह का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से काफी समय से मॉनिटरिंग स्टेशन का बिजली बिल नहीं भरा गया है। इसलिए बोर्ड को नोटिस जारी किया गया है। बिल नहीं भरने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

------------



जल्दी बिल भर देंगे : क्षेत्रीय अधिकारी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी वीरेंद्र पूनिया का कहना है कि जिस कंपनी को मॉनिटरिंग स्टेशन चलाने का ठेका दिया हुआ है वह खत्म हो गया है। हो सकता है, तभी बिल न भरा गया हो। जल्द ही ठेका होने वाला है। वहीं तकनीकी खामी के चलते एक्यूआई का डाटा ऑनलाइन नहीं हो रहा है। इस बारे में मुख्यालय को लिखा है। वहीं से इस खामी को दूर किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed