फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Not yet received the status of Tehsil

अब तक नहीं मिला तहसील का दर्जा

Wed, 22 Jan 2014 12:23 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Wed, 22 Jan 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की घोषणाओं के  बावजूद महीनों बाद भी आज
विज्ञापन
तक सब तहसील रादौर को तहसील का दर्जा नहीं मिल पाया है। मुख्यमंत्री ने रादौर रैली में की गई घोषणाएं एक जनवरी से लागू किए जाने का जनता से वादा किया था।

रादौर निवासी नीतिश जोगी, सुनील फतेहगढ़, धीरपाल सैनी, धर्मेंद्र चौहान, दिनेशमान आर्य और संदीप सैनी ने कहा कि15 सितंबर को रादौर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रैली आयोजित की गई थी।

रैली में मुख्यमंत्री ने जनता को लुभाने के  लिये करोड़ों रुपये की ग्रांट राशि विकास कार्यों के लिये घोषित की थी। इसके अलावा सांसद नवीन जिंदल ने रैली में मुख्यमंत्री से रादौर को उपमंडल का दर्जा दिये जाने की मांग की थी। लेकिन मुख्यमंत्री ने सांसद की मांग को नजरअंदाज करते हुए रादौर को सब तहसील से तहसील का दर्जा दिये जाने की रैली में घोषणा की थी।

सीएम ने रैली में घोषणा की थी कि सभी मांगे एक जनवरी तक पूरी कर दी जाएगी। एक जनवरी बीत जाने के बावजूद आज तक रादौर को तहसील का दर्जा नहीं मिल पाया है। इससे जनता में रोष बढ़ता जा रहा है। आज भी सब तहसील रादौर में नायब तहसीलदार कार्यरत हैं, जबकि घोषणा के अनुसार एक जनवरी से रादौर सब तहसील में तहसीलदार की नियुक्ति हो जानी चाहिये थी।

इस बारे भारतीय किसान यूनियन प्रदेश सचिव विजय मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी घोषणा के अनुसार रादौर को अब तक तहसील का दर्जा दिलवा देना चाहिए था। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री ने यह घोषणा रोहतक में की होती तो अब तक यह घोषणा पूरी हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed