{"_id":"6a34444a0dc0b4255c0a727a","slug":"not-even-one-of-the-three-complaints-has-been-resolved-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-158099-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन शिकायतों में से एक का भी समाधान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन शिकायतों में से एक का भी समाधान नहीं
Fri, 19 Jun 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिला सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर किसी शिकायत का समाधान नहीं हो सका। निपटारे के लिए सभी शिकायतें संबंधित अधिकारियों के पास भेज दी गईं।
यमुनानगर निवासी जय प्रकाश और राणो ने अपने इंतकाल दर्ज कराने से संबंधित समस्या रखी, जबकि गांव जुड्डा शेखां निवासी मेहर सिंह ने हरिराम पर सरकार के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
समधान शिविर की अध्यक्षता डीआईओ विनय गुलाटी ने की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाए। जिन मामलों में दस्तावेजों की जांच या अन्य औपचारिकताओं की आवश्यकता हो, उन्हें भी निर्धारित समय में निपटाया जाए।
विज्ञापन
डीआईओ गुलाटी ने बताया कि अब समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। जिला एवं उपमंडल स्तर पर ये शिविर पूर्व की तरह जारी रहेंगे। शिविर के दौरान विशेष सदस्य हरिन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संबंधित शिकायतकर्ताओं से आवश्यक जानकारी लेकर मामलों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।