फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Not even one of the six complaints was resolved

Yamuna Nagar News: छह शिकायतों में एक का भी निपटारा नहीं

Tue, 13 May 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Not even one of the six complaints was resolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला परिषद के सीईओ वीरेंद्र के समक्ष छह शिकायतें पहुंची। मौके पर किसी भी शिकायत का समाधान नहीं हुआ। सभी शिकायतों को निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेजा गया।
शिविर में आहड़वाला निवासी रीना ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करने, बूड़िया के भारत कुमार ने पुलिस संबंधी कार्रवाई न करने, लेदी निवासी संजीव कुमार ने लेदी बस अड्डा से शराब का ठेका हटवाने और जगाधरी निवासी मयंक सिंगला ने मोबाइल टॉवर हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं यमुनानगर निवासी देवेंद्र कुमार ने परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने तथा घिलौर निवासी प्रवीन दत्ता ने पंचायती जमीन से नाजायज कब्जा हटवाने बारे में समस्या रखी। सीईओ ने बताया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अब बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन होगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर जिला सचिवालय के सभागार में व उपमंडल स्तर के समाधान शिविर बिलासपुर, छछरौली व रादौर में स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इस पहल को जनता की सराहना मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed