फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Not even one of the five complaints was resolved

Yamuna Nagar News: पांच शिकायतों में एक का भी निस्तारण नहीं

Tue, 02 Sep 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Not even one of the five complaints was resolved
समाधान ​शिविर में अ​धिकारियों को समस्याएं बताते लोग। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डीआईओ विनय गुलाटी के समक्ष पांच अलग-अलग प्रकार की शिकायतें पहुंची। उन्होंने समाधान के लिए संबंधित विभाग को भेज दी हैं।

साथ ही उन्होंने अधिकारियों को इन शिकायतों का हर हाल में समाधान कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली कोई भी शिकायतों में कोई कोताही न बरती जाए। समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित हो रहे हैं। जिला व उपमंडल स्तर पर शिविर का आयोजन होगा। डीआईओ विनय गुलाटी ने बताया कि जिला स्तरीय समाधान शिविर जिला सचिवालय के सभागार में तथा उपमंडल स्तर के समाधान शिविर व्यासपुर, छछरौली व रादौर स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed