फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Not even one of the 15 complaints was resolved

Yamuna Nagar News: 15 शिकायतों में एक का भी निपटारा नहीं

Fri, 13 Jun 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Not even one of the 15 complaints was resolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय के सभागार में लगे समाधान शिविर में 15 शिकायतें आईं। मौके पर किसी भी शिकायत का समाधान नहीं हो सका। शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजा गया है।
शिविर में लोगों ने नगराधीश पीयूष गुप्ता व अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के समक्ष समस्याएं रखीं। इनमें संधाली निवासी विशाल, व्यासपुर निवासी सचिन, यमुनानगर निवासी गौरव, यमुनानगर निवासी कंचन व यमुनानगर निवासी जसवंत सिंह ने परिवार पहचान पत्र ठीक न होने की समस्या रखी। सुंदर नगर निवासियों ने बिजली ट्रांसफार्मर न लगने की समस्या रखी।
विज्ञापन

सबीलपुर निवासी पूजा ने बीपीएल राशन कार्ड न बनवाने की समस्या रखी। यमुनानगर निवासी अमीता ने इंतकाल दर्ज न होने की समस्या रखी। इंद्रलोक स्ट्रीट निवासी ने में गेट न खुलने समस्या रखी। सेक्टर-18 निवासी धर्मवीर कांबोज ने सेक्टर-18 पार्ट-1 में स्पीड ब्रेकर न लगाने की समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर निवासी रजत ने जाति प्रमाणपत्र न बनवाने की समस्या रखी। भम्भौल निवासी देशराज ने बिजली संबंधी समस्या रखी। मौके पर अंडर ट्रेनिंग आईएएस सुमन यादव, डीएसपी राजीव मिगलानी व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed