{"_id":"675b481325d72993630fa474","slug":"northern-railway-mazdoor-union-officials-were-victorious-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-129805-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विजयी रहे उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विजयी रहे उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारी
Fri, 13 Dec 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी वर्कशॉप। रेलवे यूनियन की मान्यता के लिए 4 व 5 दिसंबर को हुए चुनावों का परिणाम घोेषित हो गया है। इस चुनाव में जगाधरी वर्कशॉप के अंतर्गत उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन, नार्दन रेलवे मैंस यूनियन, नार्दन रेलवे इंप्लाइज यूनियन, उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन, स्वतंत्र रेल भारतीय कर्मचारी यूनियन के प्रत्याशी मैदान में थे।
इस दौरान 1556 वोट उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के प्रत्याशी को मिले जबकि 1301 वोट नार्दन रेलवे मैंस यूनियन के प्रत्याशी ने प्राप्त किए। 986 वोट नार्दन रेलवे इंप्लाइज यूनियन, 550 वोट उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन, 15 वोट स्वतंत्र रेल भारतीय कर्मचारी यूनियन के प्रत्याशियों को प्राप्त हुए।
चुनाव में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन को अपने प्रतिद्वंद्वी से 255 वोट अधिक लेकर जीत दर्ज की। यह चुनाव 04 और 05 दिसंबर को चुनाव मंडल मंत्री संजीव कुमार जी की अध्यक्षता में हुए थे। इस चुनाव में दोनों शाखाओं के शाखा सचिव रमेश कुमार अश्विनी वालिया व दोनों ब्रांचों के शाखा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, राम कुमार, केंद्रीय सहायक महामंत्री यूथ दीपक दुग्गल, युवा शाखा सचिव योगेश कुमार, मंडल संगठन सचिव सतीश कुमार व अन्य सभी पदाधिकारियों ने विजय हासिल की।