फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   None of the 20 complaints received at the camp were resolved

Yamuna Nagar News: शिविर में आईं 20 शिकायतों में एक भी नहीं निपटी

Fri, 23 May 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 23 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
None of the 20 complaints received at the camp were resolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिला सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर लगाया गया। इस दौरान जगाधरी एसडीएम सोनू राम के समक्ष 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक का भी निपटारा मौके पर नहीं हो सका। सभी शिकायतें निपटारे के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजी गईं।
शिविर में कनालसी निवासी राजबीर, महलांवाली निवासी सुषमा रानी, बूड़िया निवासी मुस्तकीन, चूना भट्टी निवासी वेद प्रकाश व तलाकौर निवासी माया देवी ने परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने बारे समस्या रखी, विजय नगर निवासी मामूदीन ने बिजली निगम से संबंधित समस्या रखी। इसी प्रकार विष्णुनगर निवासी अमित कुमार ने पानी का कनेक्शन हटवाने, हमीदा निवासी शराफत अली ने नाजायज कब्जा हटवाने, ग्रीन नर्सरी निवासी विजय कुमार ने केमिकल फैक्टरी के गंदे पानी की समस्या बताई।
विज्ञापन

इसी तरह बूड़िया निवासी भावना ने रिहायशी इलाके से पशुपालन डेयरी हटवाने बारे, विष्णु नगर निवासी दिनेश कुमार ने नाजायज कब्जा करने, जम्मू कॉलोनी निवासी अश्वनी चौधरी ने जमीन से कब्जा हटवाने बारे समस्या रखी। एसडीएम सोनू राम ने कहा कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें। अब ये शिविर सप्ताह में सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन होगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर जिला सचिवालय के सभागार में व उपमंडल स्तर के समाधान शिविर बिलासपुर, छछरौली व रादौर में स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed