फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nomination from today, competition between 18 wards of Zilla Parishad and 142 wards of Panchayat Samiti

नामांकन आज से, जिला परिषद के 18 व पंचायत समिति के 142 वार्डों में टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Nomination from today, competition between 18 wards of Zilla Parishad and 142 wards of Panchayat Samiti
पंचायत चुनाव से पहले जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव होने हैं। यमुनानगर में जिला परिषद के 18 और पंचायत समिति के 142 वार्डों में कांटे की टक्कर होगी। भाजपा ने यहां पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसके अलावा आप भी पार्टी चिह्न पर चुनाव लड़ेगी, वहीं कांग्रेस ने बिना सिंबल के चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है, जबकि अन्य दलों की स्थिति अभी साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विदित हो कि 30 अक्तूबर को पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए मतदान होना है। इससे पहले नामांकन की प्रक्रिया 14 से 19 अक्तूबर तक होगी। 20 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 21 को नामांकन वापस लिए जाएंगे। कौन सी पार्टी अपने कितने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतार रही है। इसमें भाजपा ने बाजी मारी है। इसके तहत पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने के साथ ही पार्टी प्रत्याशियों के नाम भी तय कर दिए गए हैं, जिसकी घोषणा एक-दो दिनों में कर दी जाएगी। भाजपा जिप की नौ सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारेगी। इसके अलावा अन्य दलों के उम्मीदवारों की स्थिति अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं हुई है। दूसरी ओर संभावित उम्मीदवारों जोरशोर से चुनाव में दम ठोक रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सपरा का कहना है कि पार्टी ने जिला परिषद की सीटों पर सिंबल जारी करने का निर्णय लिया है। साथ ही जिला परिषद की सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के नाम भी तय कर दिए गए हैं, जिसे एक-दो दिनों में घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के कोआर्डिनेटर श्याम सुंदर बत्रा के अनुसार चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाएगा, लेकिन कांग्रेस की ओर से पूर्व की तरह ही इस बार भी चुनाव चिह्न जारी नहीं करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed