फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No trace of the person who jumped into the Yamuna canal

Yamuna Nagar News: यमुना नहर में कूदे व्यक्ति का नहीं लगा सुराग

Tue, 05 Nov 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
No trace of the person who jumped into the Yamuna canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की नहर में तलाश की जा रही है। आशंका है कि व्यक्ति नहर में कूद गया है। पुलिस ने गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। अभी तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग सका है। थाना बूड़िया पुलिस का कहना लापता व्यक्ति के भाई की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
बूड़िया निवासी देवराज सैनी रविवार सुबह को घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी तलाश की। उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला की देवराज सैनी को आखिरी बार पश्चिमी यमुना नहर पर बूड़िया पुल के पास देखा गया था। आशंका है कि देवराज ने नहर में छलांग लगा दी है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश शुरू की। सुबह से शाम तक गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उनका कोई पता नहीं चल सका है। एसएचओ थाना बूड़िया जसबीर सिंह ने बताया कि लापता देवराज के भाई विजय सैनी की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। नहर में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में डूब रहे युवक को गोताखोरों ने बचाया
यमुनानगर। नहर में हाथ धोते समय पैर फिसलने से एक युवक नहर में गिर गया। वह गहरे पानी में डूबने लगा है। वहां सर्च ऑपरेशन चला रहे गोताखोरों ने उसे बचा लिया। युवक की पहचान जगाधरी के अशोक विहार निवासी शीतल के रूप में हुई।गोताखोर अमर सिंह कांबोज ने बताया कि वह बूड़िया पुल के पास नहर में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। उसी समय पैर फिसलने से एक युवक नहर में गिर गया। जैसे ही लोगों ने शोर मचाया तो तुरंत ही अपने साथियों के साथ रेस्क्यू किया। कुछ ही देर के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed