फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No trace of Abuzar who drowned in Yamuna

Yamuna Nagar News: यमुना में डूबे अबूजर का नहीं लगा सुराग

Sun, 27 Jul 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
No trace of Abuzar who drowned in Yamuna
प्रतापनगर। हथिनीकुंड समीप अजात आश्रम समीप शुक्रवार की दोपहर यमुना नदी में नहाते समय डूबे 12 वर्षीय अबूजर का शनिवार को भी सुराग नहीं लग पाया। गोताखोर व ग्रामीण यमुना में अबूजर की तलाश करते रहे।
विज्ञापन

सरपंच अकरम फैजपुर ने बताया कि अजात आश्रम समीप यमुना में नहाते समय शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे दो किशोर पानी के तेज बहाव से हथिनीकुंड के कुंड में चले गए थे। इनमें एक किशोर बाहर निकल आया, पर अबूजर नाम का किशोर पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके साथियों ने सूचना गांव के लोगों को दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से यमुना में डूबे अबूजर की दो दिन से तलाश जारी है। सरपंच अकरम ने बताया शनिवार को पूरे दिन गोताखोर व ग्रामीण यमुना में अबूजर की तलाश की, पर उसका पता नहीं लगा। प्रतापनगर थाना प्रभारी बलकार सिंह ने कहा कि किशोर की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed