फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No socail distence in twincity hospital

लाइव: टिवनसिटी के सरकारी अस्पतालों में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
No socail distence in twincity hospital
स्वास्थ्य विभाग भले ही कोरोना को लेकर जागरूकता और बचाव के दावे कर रहा है, लेकिन अधिकारियों और लोगों की लापरवाही भारी पड़ सकती है। खासकर जगाधरी सिविल अस्पताल में गर्भवतियों और नवजातों को कोरोना से संक्रमण का खतरा अधिक है। ओपीडी, पूछताछ केंद्र, दवाई स्टोर व सैंपलिंग देने आने वाले न तो मरीजों और न ही स्टाफ को कोरोना की कोई चिंता है। यहां लंबी कतार है और एक दूसरे से भिड़े दिखाई दिए। हालांकि दीवारों और कक्षों के बाहर कोरोना से जागरूक और सोशल डिस्टेंसिंग को पालन करने के बोर्ड भी लगाएं गए हैं।
विज्ञापन

कोविड 19 अस्पताल
ईएसआई में बनाए गए कोविड 19 अस्पताल में सुबह 9:18 बजे पार्किंग में टेस्ट कराने आने वाले लोगों से वाहनों को खड़ा करने का पैसा लिया जा रहा था। जबकि ज्यादातर अस्पतालों में यह सुविधा निशुल्क होती है। हालांकि साफ सफाई और अन्य व्यवस्था चकाचौंध थी। सैंपलिंग कराने आने वाले लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया हुआ था। भर्ती मरीजों का भी इलाज अच्छा किया जा रहा है। कोविड मरीजों के खाने को लेकर मैन्यू बना हुआ है। उसी के हिसाब से भोजन दिया जाता है।
विज्ञापन

जगाधरी अस्पताल सुबह 9:41 बजे
जगाधरी के सरकारी अस्पताल में सोमवार को गर्भवती महिलाओं और नौनिहालों का दिन होता है। यहां न तो कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने वाला था और न करवाने वाला। जबकि सरकार व जिला प्रशासन समय समय पर कोरोना के प्रति जागरूक और सतर्क रहने की अपील कर रही है। यहां तक बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवतियों को भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है। दवाई स्टोर पर गर्भवती और अन्य मरीज कतारों में लगे थे और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा था। यहां तक चिकित्सा अधीक्षक के कक्ष के बाहर कर्मचारी था, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने वाला नहीं कर्मचारी नियुक्त नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन
जिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसमें मरीज से लेकर तीमारदार, रिश्तेदार तक शामिल हैं। ये हाल तब है, जब सरकार की ओर सेे बाकायदा गाइडलाइन जारी है, लेकिन फिर भी हर बीमारी के मरीज इमरजेंसी से लेकर ओपीडी और वार्डों तक जा रहे हैं। यहां बेरोकटोक लोगों की गेट से इंट्री हो रही है।

जिला अस्पताल व जगाधरी सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों, गर्भवतियों को बार बार कर्मचारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की जाती है। सभी ओपीडी के बाहर सर्किल भी बनाए गए हैं। कोरोना से बचने के लिए लोगों को जागरूकता दिखानी होगी।
-डा.विजय दहिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed