{"_id":"65a6fcb3d624dbdd9b0e3b04","slug":"no-salary-for-eight-months-sitting-on-strike-with-children-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-12542-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आठ माह से वेतन नहीं, बच्चों संग धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आठ माह से वेतन नहीं, बच्चों संग धरने पर बैठे
Wed, 17 Jan 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। पर्यटन मंत्रालय एवं पर्यटन विभाग का भंभौली में संचालित होटल प्रबंधन संस्थान के कर्मचारियों को आठ माह से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध स्वरूप कर्मचाारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मंगलवार को कर्मचारी अपने बच्चों को लेकर हड़ताल पर बैठे।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बच्चों के स्कूल की फीस तक नहीं दी है। वेतन न मिलने की समस्या से कई बार प्राचार्य के माध्यम से अधिकारी व निदेशालय को अवगत करवाया गया है परंतु इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया जाता है।
कर्मचारियों ने कहा कि लगातार आठ महीने से उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में उनका गुजारा मुश्किल हो गया है। उनके अनुसार निदेशालय की ओर से जवाब न मिलने के कारण वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर हुए हैं। कर्मचारियों ने कहा कि पर्यटन एवं शिक्षामंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने अपनी समस्या रखी थी।
विज्ञापन
तब अधिकारियों ने दो दिन में उनका वेतन देने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी उनका वेतन जारी नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द उनका वेतन जारी नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।