Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No lamps lit in Panjeto village

Yamuna Nagar News: पंजेटो गांव में नहीं जले दीपक, 112 दिन बाद पहुंचा गुरप्रीत का शव

Tue, 10 Nov 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
No lamps lit in Panjeto village
गुरप्रीत का शव गांव पंजेटों में आने पर विलाप करते परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंजेटो गांव में इस बार दिवाली पर न घरों में रौनक थी और न ही दीप जलाए गए। परिवार की आंखें 112 दिन से जिस बेटे की राह देख रही थीं, वह आखिरकार घर लौटा लेकिन ताबूत में बंद होकर। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास 19 जुलाई को जहाज पर हुए मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले गुरप्रीत शव रविवार को गांव पहुंचा।
बेटे के शव की वापसी पर परिवार को राहत तो मिली लेकिन अंतिम दर्शन की तमन्ना अधूरी रह गई। आग में झुलसने के कारण परिजन उसका चेहरा तक नहीं देख सके। इकलौते बेटे को अंतिम विदाई देते समय मां-पिता और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था। छह महीने की मासूम बेटी को शायद अभी यह भी नहीं पता कि उसका पिता अब कभी लौटकर नहीं आएगा। गुरप्रीत के पिता कीर्तन सिंह एक पैर से दिव्यांग है। वह अपने सहारे पर चल नहीं सकते। इसलिए चाचा कुलविंद्र सिंह व पिता ने मिलकर गुरप्रीत को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

गुरप्रीत के मामा अमरीक सिंह शनिवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां पर कागजी कार्रवाई को पूरा करने में लंबा समय लग गया। गुरप्रीत के मामा अमरीक सिंह ने बताया कि गुरप्रीत के पिता के डीएनए सैंपल भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 12 बजे शव गांव लाया गया। परिजनों के अनुसार गुरप्रीत 12 जून को काम के सिलसिले में तुर्की गया था। बाद में उसकी तैनाती एमवी गोल्डन लियो जहाज पर हुई।

19 जुलाई को ओडेसा बंदरगाह से रवाना होने के दौरान जहाज को क्रूज मिसाइल से निशाना बनाया गया। इस हमले में 10 लोगों की जान गई थी, जिनमें चार भारतीय शामिल थे। गांव पंजेटो निवासी जिला परिषद के पूर्व सदस्य राजेश कटारिया ने बताया कि पूरा गांव दुख की इस घड़ी में कीर्तन सिंह व परिवार के साथ रहा। लोगों ने महज अपने घर में पूजन के तौर पर एक दीप जलाकर दिवाली की रस्म अदा की। गांव में घरों को रोशनी से नहीं सजाया गया।

गुरप्रीत का शव गांव पंजेटों में आने पर विलाप करते परिजन। संवाद

गुरप्रीत का शव गांव पंजेटों में आने पर विलाप करते परिजन। संवाद

गुरप्रीत का शव गांव पंजेटों में आने पर विलाप करते परिजन। संवाद

गुरप्रीत का शव गांव पंजेटों में आने पर विलाप करते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed