Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No improvement in the district's air quality; AQI reaches 175

Yamuna Nagar News: जिले की हवा की सेहत में सुधार नहीं, 175 पहुंचा एक्यूआई

Mon, 30 Nov 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
No improvement in the district's air quality; AQI reaches 175
गांधीनगर फाटक के पास कचरे में लगाई गई आग व उठता धुआं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है। रविवार को एक्यूआई 175 पर पहुंच गया है। इससे सांस और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अधिक परेशानी हो रही है।
गुरु पर्व और देव दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 240 तक पहुंच गया था। शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार कचरा जलाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। खुले में कचरा जलाने से निकलने वाला जहरीला धुआं हवा को प्रदूषित कर रहा है। इसके बावजूद ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कचरा जलाने पर रोक लगाने के लिए नियमित निगरानी और कार्रवाई की जरूरत है।
विज्ञापन

कचरा जलाने में लोगों के साथ नगर निगम के कर्मचारी भी पीछे नहीं हैं। कचरा उठाने से बचने के लिए कर्मचारी कचरे में आग लगा देते हैं। कई स्थानों पर कबाड़ वाले भी कचरा जला रहे हैं। नगर निगम आयुक्त महावीर प्रसाद ने कहा कि किसी तरह का कचरा जलाने की किसी को छूट नहीं है। अधिकारियों को भेजकर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई बढ़ने से स्वास्थ्य पर खतरा : डॉ. अनुज
उप जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुज मंगला ने बताया कि एक्यूआई 0 से 50 तक रहने पर हवा अच्छी मानी जाती है। इस स्तर पर सेहत पर कोई खास प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। 51 से 100 तक संतोषजनक स्थिति होती है, जबकि 101 से 150 तक संवेदनशील लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। 151 से 200 तक हवा खराब श्रेणी में आती है। इस दौरान लंबे समय तक बाहर रहने पर सांस लेने में तकलीफ, खांसी और आंखों में जलन हो सकती है। 201 से 300 तक हवा बहुत खराब श्रेणी में होती है। इससे लंबे समय तक संपर्क में रहने पर स्वस्थ लोगों को भी सांस संबंधी परेशानी हो सकती है। 301 से 400 तक गंभीर और 401 से 500 तक गंभीरतम श्रेणी मानी जाती है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed