{"_id":"67e06ba982c4b4a83c046307","slug":"no-clue-found-for-the-killers-of-asis-brother-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-134987-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एएसआई के भाई की हत्या करने वालों को नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एएसआई के भाई की हत्या करने वालों को नहीं मिला सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एएसआई के भाई की हत्या के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला हैं। पुलिस की टीम लगातार करीबियों से पूछताछ कर रही हैं। कुछ युवक संदेह के घेरे में हैं लेकिन, अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं सका हैं। उधर, पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार यमुनानगर पुलिस में तैनात एएसआई कमलवीर के भाई भारत भूषण की वीरवार को हत्या कर दी गई थी। उनका शव शुक्रवार सुबह मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। शक के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को कुछ युवकों पर संदेह हुआ था। युवकों की मृतक से पहचान थी और वह अक्सर उससे मिलते थे। जिस कारण पुलिस ने संदिग्ध युवकों से भी घटना के बारे में पूछताछ की।
पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं लेकिन, अभी तक पुलिस के हाथ कोई भी ऐसा ठोस सबूत नहीं लगा है जिससे घटना का खुलासा किया जा सके। यही नहीं हत्या के पीछे की कहानी भी अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ बिंदुओं पर जांच चल रही है। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। एएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। कुछ तथ्य सामने आए हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
-- --