फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No clue found about the person who dumped the body of a newborn girl

Yamuna Nagar News: नवजात बच्ची का शव फेंकने वाले का नहीं लगा सुराग

Sun, 12 Oct 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 12 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
No clue found about the person who dumped the body of a newborn girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दशहरे के दिन चांदपुर आरओबी के नीचे रेल ट्रैक के पास कचरे में नवजात बच्ची को फेंकने वाले को पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ पाई है। हालांकि मामले में जांच के लिए पुलिस की एक टीम बनी, पर टीम के हाथ अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंच पाए हैं। आरोपी घटना के दस दिन बाद पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
दो अक्तूबर को दोपहर 12 बजे नवजात बच्ची का शव भेड़-बकरियां चलाने वाले लड़के ने देखा था। इस बारे में लड़के ने पास कैंप के रिहान को बताया। रिहान ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लिया, जो पॉलीथिन में तौलिये में लिपटा था। बाद में पुलिस ने मामले में अज्ञात पर बीएनएस की धारा 91-94 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम के बाद डीएनए सैंपल प्रिजर्व कर लिया गया, ताकि आरोपी के पकड़े जाने पर जांच हो सके। प्रारंभिक जांच में शव करीब 10 से 15 घंटे पुराना बताया गया। हमीदा चौकी पुलिस की टीम ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में लगते अस्पताल का रिकार्ड जांच लिया है, पर कोई ऐसा संदिग्ध केस नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि किसी दूसरे क्षेत्र से नवजात बच्ची को लाकर यहां फेंका गया। पुलिस के सामने बड़ी परेशानी यह आ रही है कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। मामले में पुराना हमीदा चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि जांच जारी है। इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जााएगी। पूरा प्रयास है कि जल्द आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed