{"_id":"67e6fdd696de564e220b8545","slug":"no-clue-found-about-the-murderers-of-the-policemans-brother-even-after-eight-days-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135276-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिसकर्मी के भाई के हत्यारों का आठ दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिसकर्मी के भाई के हत्यारों का आठ दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन
यमुनानगर। मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में आठ दिन पहले हुई पुलिसकर्मी के भाई की हत्यारों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। हालांकि पुलिस का दावा है कि कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
21 मार्च की सुबह मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में यमुनानगर पुलिस में तैनात एएसआई के भाई भारत भूषण का शव मिला था। जिसकी गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। उसी समय पुलिस लगातार हत्याकांड का खुलासा करने का प्रयास का रही है। पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की थी। साथ ही कई अलग-अलग बिंदुओं पर भी छानबीन की गई। इसके बावजूद भी पुलिस को हत्याकांड का खुलासा करने के लिए कोई सबूत हाथ नहीं लगा। यही नहीं पुलिस की अब तक की जांच में हत्या के पीछे के कारण तक भी स्पष्ट नहीं हुए हैं। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं। जल्द ही हत्यारोपियों को काबू किया जाएगा।
-एएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। कुछ व्यक्तियों से पूछताछ की गई है। जिसमें कुछ तथ्य सामने आएं हैं। उनकी तस्दीक की जा रही है। जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।