{"_id":"673a4945e4cc76f4e90dc476","slug":"nmms-1470-students-appeared-in-the-exam-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-128520-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एनएमएमएस ः 1470 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एनएमएमएस ः 1470 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
Mon, 18 Nov 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) की रविवार को परीक्षा ली गई। एनएमएमएस योजना का लाभ लेने के लिए जिलेभर से कुल 1648 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। वहीं कुल 1470 विद्यार्थी रविवार को परीक्षा देने पहुंचे। 178 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के लिए जिले में कुल छह केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक चली। परीक्षा के लिए विद्यार्थी समय से पहले केंद्र पर पहुंच गए थे। कड़ी जांच के बाद विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस दौरान शांतिपूर्वक परीक्षा करवाने व व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात रही।
परीक्षा नोडल अधिकारी जिला गणित विशेषज्ञ कर्णवीर सिंह राठी के नेतृत्व में करवाई गई। हर केंद्र के एक कक्षा में 24 परीक्षार्थियों को बैठाया गया। हर केंद्र में एक अधीक्षक के साथ 12 से 13 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस योजना के तहत विद्यार्थी को कुल 48000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन
यह छात्रवृत्ति नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए प्रतिमाह 1000 रुपये के हिसाब से विद्यार्थी के बैंक खाते में दी जाती है। इस परीक्षा का परिणाम मार्च में जारी किया जाएगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नए सत्र से छात्रवृत्ति मिलने लगेगी।
एनएमएमएस परीक्षा के लिए विभाग की ओर से 10 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए थे। यह आवेदन ऑनलाइन किए गए थे। जिसमें जिले से कुल 1615 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जबकि आज परीक्षा के लिए कुल 1648 विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी किए थे। इस दौरान 33 विद्यार्थियों के रोल नंबर ज्यादा थे। दरअसल, यह वे विद्यार्थी थे, जिन्होंने ऑनलाइन फार्म भर दिया था, लेकिन तकनीकी व अन्य कारणों से उनका फार्म सब्मिट नहीं हो सका था।
ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण फार्म सब्मिट होने के अलावा विद्यार्थियों की पूरी जानकारी विभाग के पोर्टल पर अपडेट हो गई थी। भिवानी बोर्ड ने ऐसे विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति की परीक्षा देने का मौका दिया और उनके रोलनंबर भी जारी कर दिए। बता दें कि विभिन्न स्कूलों से ऐसे कुल 33 विद्यार्थी थे, जिनके बिना फार्म सब्मिशन के रोल नंबर जारी किए थे।
-- -- -- -- -- -- -
किन केंद्रों में कितनी रही उपस्थिति
मॉडल टाउन के डीएवी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 277 में से कुल 253 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 284 में से 261 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। वहीं, शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में 286 में से 258 विद्यार्थियों परीक्षा ने दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल कॉलोनी में 276 में से 253 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में 282 में से कुल 250 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि न्यू ईरा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 210 में से 195 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं अतिरिक्त जारी किए 33 विद्यार्थियों को इन छह केंद्रों में बैठाया गया था।
-- -- -- --
वर्जन
एनएमएमएस के अंतर्गत जिले के छह केंद्रों पर विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। इस दौरान 1648 में से 1470 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा का परिणाम मार्च तक जारी किया जाएगा। - कर्णवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेष।