{"_id":"6612f4606907f2eeae0fd1a7","slug":"nivea-abhay-and-jasmeet-first-in-wall-painting-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-117003-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वॉल पेंटिंग में निविया, अभय व जसमीत प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वॉल पेंटिंग में निविया, अभय व जसमीत प्रथम
Mon, 08 Apr 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में मतदान जागरूकता पर अंतर कॉलेज वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बीएड प्रथम वर्ष से निविया, बीकॉम प्रथम वर्ष से अभय सिंह व जसमीत सिंह पहले, बीएड द्वितीय वर्ष से रेखा चौहान, शुभम व गुरप्रीत कौर दूसरे व एमएससी गणित अंतिम वर्ष से कनिका व बीकॉम द्वितीय वर्ष से आशीष तीसरे स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार बीएड प्रथम वर्ष से संजना, अंकेश व सिमरन को दिया गया।
प्रतियोगिता कॉलेज के शिक्षा विभाग ने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल के सहयोग से कराई। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रतिमा शर्मा व डॉ. कैथरीन मसीह ने कलाकृतियों का अवलोकन कर परिणाम घोषित किए। मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. पीर गुलाम नबी व कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. कमलप्रीत कौर व डॉ. बोध राज ने विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. हरिंदर सिंह कंग, शिक्षा विभाग के प्रमुख डॉ. जगत सिंह, सह संयोजक डॉ. संगीता, प्रो. राम कुमार, प्रो. राजू, डॉ. कमल भारद्वाज, प्रो. पूजा आदि मौजूद रहे।