{"_id":"6a1b2ada1f09c0d2450a8f0f","slug":"nitesh-wins-silver-medal-at-the-khelo-india-university-games-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-156956-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में नितेश ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में नितेश ने जीता रजत पदक
Sat, 30 May 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 30 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
रजत पदक विजेता नितेश के साथ जीएनके कॉलेज के शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज के बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र नितेश ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। नितेश ने फेंसिंग के एपे टीम इवेंट में रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता राजस्थान के जयपुर में करवाई गई थी। इस प्रतियोगिता में नितेश की शानदार सफलता से कॉलेज में खुशी व जश्न का माहौल है।
कॉलेज प्रबंधन ने नितेश की उपलब्धि पर बधाई। समिति अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर ने कहा कि नितेश की सफलता अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से अन्य विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। प्राचार्य डॉ. अरविंद्र सिंह भल्ला ने नितेश को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध करवा रहा है। नितेश भविष्य में भी इसी तरह संस्थान और जिले का नाम रोशन करेगा।शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. संजय विज ने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और टीम भावना हर एक खिलाड़ी की सफलता की आधारशिला होती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स जैसे राष्ट्रीय मंच पर हासिल की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी। कॉलेज पहुंचने पर नितेश का स्वागत किया गया।