फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   nirbhaya, lady, aropi, daid

बच्ची के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं बोलीं- दुष्कर्म के आरोपियों को मौत से कम सजा नहीं

Wed, 10 May 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Wed, 10 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
nirbhaya, lady, aropi, daid
file photo - फोटो : file photo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। जम्मू कॉलोनी में सवा एक साल की बच्ची के आरोपियों को निर्भया के दोषियों जैसे फांसी की सजा दिलाई जाए। बच्ची के साथ एक युवक ने नहीं, तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह मांग मंगलवार को क्षेत्र की महिलाओं ने एसपी के समक्ष रखी। इससे पूर्व बच्ची से हुए दुष्कर्म पर भड़की महिलाओं ने नगर निगम की मेयर सरोज बाला और वार्ड की महिला पार्षद निर्मला चौहान के नेतृत्व में लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान एसपी ने महिलाओं को समझाया कि आरोपियों को सजा देना कोर्ट का काम है, पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के बाद अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जम्मू कॉलोनी में हुई सवा एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना पर भड़की क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं वार्ड पार्षद निर्मला चौहान के नेतृत्व में मंगलवार सुबह जगाधरी अनाजमंडी गेट पर एकत्रित हुईं। महिलाएं प्रदर्शन करती हुई अनाजमंडी गेट से नेशनल हाईवे 73 से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचीं। उन्होंने यहां प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महिलाएं निर्भया दोषियों की तरह बच्ची से दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी दो के नारे लगा रही थीं। प्रदर्शन के दौरान नगर निगम की मेयर सरोज बाला भी उनके साथ लघु सचिवालय में पहुंच गईं। उन्होंने भी महिलाओं का समर्थन किया, लेकिन कोई उनका ज्ञापन लेने नहीं आया। इसके बाद प्रदर्शन करती हुई महिलाएं लघु सचिवालय के पहले फ्लोर पर स्थित एसपी कार्यालय के बाहर बैठ गईं और नारेबाजी करनी लगीं। इसकी सूचना मिलते ही एसपी राजेश कालिया कार्यालय से बाहर निकले और महिलाओं का ज्ञापन लेकर उनकी बात सुनी। ज्ञापन देकर वार्ड पार्षद निर्मला चौहान, रेखा, शारदा, परमजीत, जसविंद्र कौर, कांता सैनी, लक्ष्मी और पूजा आदि ने मांग रखी की जम्मू कॉलोनी में हुई बच्ची के साथ दरिंदगी के तीनों आरोपियों को निर्भया के दोषियों जैसी फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने एसपी को दिए ज्ञापन में कहा कि बच्ची के साथ एक युवक ने नहीं, किराये पर रह रहे तीन प्रवासी युवकों ने दुष्कर्म किया। तीनों के खिलाफ जल्द चार्जशीट दर्जकर गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में फिर ऐसी कोई दरिंदगी न हो। एसपी ने महिलाओं को समझाया कि सजा देना कोर्ट का काम है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। जहां तक दो अन्य आरोपियों की बात है, मामले की जांच के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

प्रवासी किरायेदारों का हो रिकार्ड दर्ज
महिलाओं ने एसपी से मांग की कि क्षेत्र में काफी संख्या में बिहार, नेपाल, बांग्लादेश आदि स्थानों से प्रवासी मजदूर आकर बसे हुए है। अधिकतर मजदूरों का पुलिस के पास रिकार्ड तक नहीं है। खासकर ऐसे मजदूर जो बिना परिवार के रहते है। 15 दिन पहले 24 अप्रैल को भी लाजपतनगर में किराये पर रहे रहे एक प्रवासी युवक जगन्नाथ ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। अब फिर किराये पर रह रहे प्रवासी युवकों ने सवा एक साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। उनकी मांग है कि ऐसे प्रवासी युवकों का सर्व कर रिकार्ड दर्ज किया जाए। जो अपने परिवार के बिना किराये पर रह रहे है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला  
जम्मू कॉलोनी निवासी एक दंपति सात मई की रात को अस्पताल में एडमिट अपने रिश्तेदार को देखने के लिए गए थे। इस दौरान वह अपनी सवा एक साल की बच्ची को किराये पर रहे रहे बिहार के गांव सिहुवा टोना निवासी कुंदन के हवाले देखभाल के लिए छोड़ गए थे। आरोप है कि इस दौरान कुंदन ने पहले शराब पी, इसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आधी रात को जब दंपति वापस लौटे तो उन्होंने खून से लथपथ बच्ची मिली। यह देख बच्ची की मां बेहोश हो गई, जबकि पिता ने आरोपी को पकड़ शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया गया। महिलाओं का आरोप है कि बच्ची से दुष्कर्म करने में आरोपी कुंदन के दो अन्य साथी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed