फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ninth case of fraud in the name of sending abroad

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी में नौवां मुकदमा

Sun, 07 Sep 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ninth case of fraud in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी में ग्लोबल इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड के लोगों पर नौवां मुकदमा दर्ज हुआ है। अब रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी सचिन ढांडा ने रमनदीप कौर, अजय, प्रदीप व अन्य पर पांच लाख रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तीनों को नामजद कर अन्य पर मामला दर्ज कर लिया।
शिकायत में रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी सचिन ढांडा ने बताया कि वह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इस सिलसिले में जनवरी-2025 में यमुनानगर स्थित ग्लोबल इनफोटेक प्राइवेट लिमिटिड के कार्यालय पहुंचा। यहां उसकी मुलाकात रमनदीप कौर, अजय कुमार, प्रदीप सिंह व अन्य लोगों से हुई। उन्होंने उसे कहा कि उनका विदेश की कंपनियों से टाईअप है।
विज्ञापन

वह युवाओं को इन कंपनियों में नौकरी के लिए विदेश भेजते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे उसकी भी विदेश में नौकरी लगवा देंगे। इसकी एवज में उन्होंने उससे अलग-अलग कर पांच लाख रुपये और दस्तावेज लिए। जून तक भी जब उन्होंने उसे विदेश नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब उनसे संपर्क करना चाहा तो उनके मोबाइल नंबर स्वीच ऑफ थे और कार्यालय का ताला लगा पाया। तब खुद से ठगी होने का पता लगने पर पुलिस को शिकायत दी। थाना गांधीनगर से जांच अधिकारी बलबीर ने बताया कि शिकायत पर जांच के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस प्रकरण में दो माह पहले दर्ज हुई पहली एफआईआर दर्ज के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी दंपती अजीत पाल, उसकी पत्नी रमनदीप कौर व उनके बेटे तरणप्रीत को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इस मामले में एक के बाद एक केस तो दर्ज हो रहे हैं, पर शिकायतकर्ताओं से ठगी गई राशि की अभी तक रिकवरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed